Dhurandhar box office collection: रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 6 दिन में 180 करोड़ पार कर दिए, लेकिन Hrithik Roshan Dhurandhar review में राजनीति से असहमति जताने पर ट्रोल हो गए। अब एक्टर ने नई पोस्ट में फिल्म और स्टारकास्ट की खुलकर तारीफ की।

ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन ने हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ़ की। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा लिख डाला, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उन्हें धुरंधर बेहद पसंद आई, लेकिन वे इसमें दिखाई गई पॉलिटिक्स से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। ऋतिक की यह पोस्ट देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने उन पर जमकर भड़ास निकाली। अब ऋतिक ने फिल्म की तारीफ़ में नई पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर से लेकर एक्टर्स रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना तक की जमकर सराहना की है।

ऋतिक रोशन ने अपनी पहली पोस्ट में क्या लिखा था?

ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "मुझे सिनेमा पसंद है। मुझे वो लोग पसंद हैं, जो भंवर में घुसकर कहानी को कंट्रोल करने देते हैं, उन्हें तब तक शेक करते हैं जब तक कि वे जो कहना चाहते हैं, वह स्क्रीन पर ना आ जाए। धुरंधर इसी का उदाहरण है। कहानी कहने का तरीका पसंद आया। यह सिनेमा है। मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत नहीं हो सकता और इस बात पर बहस कर सकता हूं कि दुनिया के नागरिक होने के नाते इस फिल्म को बनाने वालों की क्या जिम्मेदारियां होनी चाहिए। फिर भी मैं इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता कि सिनेमा का स्टूडेंट होने के नाते मुझे यह कितना पसंद आया और इससे मैंने क्या सीखा। कमाल है।"

यह भी पढ़ें : Akshaye Khanna कितने करोड़ लेकर बने रहमान डकैत? फीस इन 3 'धुरंधर' एक्टर्स से कम

ऋतिक रोशन को उनकी पोस्ट के लिए किया गया ट्रोल

ऋतिक रोशन को उनकी पोस्ट को लेकर जमकर ट्रोल किया गया। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "ऋतिक बेवकूफ रोशन ने आधे-अधूरे मन से यह पोस्ट की है और कहा है कि वे धुरंधर की पॉलिटिक्स से सहमत नहीं हैं। यह बेवकूफ अपने आलीशान बंगले में बैठकर पाकिस्तानी आतंकवाद से बार-बार आतंक से नुकसान झेलने वाले बेगुनाह लोगों के दर्द को वाकई कम अंक रहा है।"

यह भी पढ़ें : Dhurandhar देख क्रेजी हुए पाकिस्तानी, Video में देखें कैसे की भर-भर कर तारीफ़

एक अन्य यूजर ने लिखा है, "ऋतिक से मिलिए, जो राम नवमी के मौके पर बीफ और शराब पार्टियां ऑर्गेनाइज करता है। जिसकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद जेएनयू में भारत विरोधी प्रोटेस्ट में हिस्सा लेती है। 'हैदर', 'राजी' या YRF की स्पाय फिल्मों के लिए कभी भी पॉलिटिक्स वाली बातें नहीं करता। अब धुरंधर पर चिंता जता रहा है।"

ऋतिक रोशन ने नई पोस्ट में क्या लिखा?

विवाद के बाद ऋतिक रोशन ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने फिल्म और इसके स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स की तारीफ़ की। उन्होंने लिखा, "धुरंधर अब भी मेरे दिमाग से नहीं जा रही है। आदित्य धर आप जबरदस्त फिल्ममेकर हैं। रणवीर सिंह शांत से लेकर तेजतर्रार होने तक आपका क्या सफ़र और क्या निरंतरता रही है। अक्षय खन्ना हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं और यह फिल्म इसका सबूत है। आर. माधवन आप बहुत ही शानदार ग्रेस, स्ट्रेंथ और डिग्निटी लिए हुए हैं। लेकिन यार राकेश बेदी आपने जो किया है, वह जबरदस्त था। क्या एक्ट था...शानदार। सभी के लिए बहुत-बहुत तालियां। खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स डिपार्टमेंट के लिए। मुझे बेसब्री से पार्ट 2 का इंतजार है।"

‘धुरंधर’ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई की कहानी

'धुरंधर' पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को दिखाती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, राकेश बोदी के अलावा संजय दत्त और सारा अर्जुन की भी अहम् भूमिका है। फिल्म 6 दिन में भारत में लगभग 180 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। दुनियाभर में इसकी कमाई का आंकड़ा 265 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।