मुंबई पुलिस ने 65 करोड़ के मीठी नदी सफाई घोटाले में डिनो मोरिया से पूछताछ की। गिरफ्तार बिचौलियों से कथित संबंधों के चलते एक्टर से पूछताछ जारी।

Dino Morea Questioned Meethi River Desilting Scam : मुंबई पुलिस ने 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी की सफाई घोटाले में डिनो मोरिया से पूछताछ की है। मुंबई से होकर बहने वाली स्वीट वॉटर रिव्हर की सफाई से संबंधित 65 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किए गए दो बिचौलियों से कथित तौर पर उनके संबंध सामने आए हैं। वहीं अब एक्टर से इस बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।डिनो मोरिया से कई मामलों में की गई पूछताछअधिकारियों ने बताया कि बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया से सोमवार को मीठी नदी की गाद निकालने के घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो मीडिएटर के साथ उनके कथित संबंधों के लिए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि एक्टर साउथ मुंबई में पुलिस आयुक्त के कार्यालय परिसर में ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने आगे बताया कि डिनो मोरिया की इस घोटाले में किस हद तक संलिप्तता है। वे अपने प्रभाव का किस तरह इस्तेमाल कर रहे थे। इन तमाम मुद्दों के अलावा 65 करोड़ रुपये के गाद निकालने के घोटाले में गिरफ्तार किए गए दो बिचौलियों के साथ उनके कथित संबंधों के लिए पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने 13 लोगों को बनाया आरोपी इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने शहर से होकर बहने वाली मीठी नदी से गाद निकालने से संबंधित घोटाले के लिए ठेकेदारों और नगर निगम अधिकारियों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।BMC को लगा 65 करोड़ का चूना

आरोप है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने गाद निकालने के ठेके के लिए टेंडर तैयार किया, ताकि काम के लिए जरूरी मशीनरी के एक खास सप्लायर को फायदा हो। इसके अलावा, ठेकेदारों ने मुंबई से गाद को बाहर ले जाने के लिए फर्जी बिल बनाए। पुलिस ने बताया कि पूरे घोटाले की वजह से नगर निगम को 65.54 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred