- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 120 Bahadur Trailer.. 2.48 मिनट में 6 देशभक्ति से भरे धांसू डायलॉग, खून में लाएंगे उबाल
120 Bahadur Trailer.. 2.48 मिनट में 6 देशभक्ति से भरे धांसू डायलॉग, खून में लाएंगे उबाल
फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। 2.48 मिनट का ट्रेलर बहुत ही जबरदस्त है। इसने देशभक्ति का जोश भर देने वाले डायलॉग्स भी सुनाई दे रहे हैं। 21 नवंबर को रिलीज हो रही इस वॉर ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर रजनीश राजी घई हैं।

21 नवंबर को रिलीज हो रही फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में रेजांग ला की लड़ाई दिखाई है, जिसे भारत-चीन युद्ध की प्रमुख घटनाओं में से एक माना जाता है। ये 18 नवंबर 1962 को लड़ी गई थी, जब चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों ने 3000 सैनिकों वाली चीनी सेना की टुकड़ी के खिलाफ जंग लड़ी थी। पढ़ें फिल्म के 6 जोरदार डायलॉग्स…
‘चार्ली कंपनी से आपका कंपनी कमांडर मेजर शैतानी सिंह भाटी बोल रहा हूं। आज रात एक बहुत बड़ा तूफान हमारी तरफ आने वाला है। चीनी फौजियों का’।
ये भी पढ़ें... 120 Bahadur Trailer: रोंगटे खड़े कर देता है '120 बहादुर' का ट्रेलर, देखें VIDEO
'तुम सब किसान के बेटे हो, जमीन के लिए लड़ना तुम सबके खून में है। और इस बार बात जमीन की नहीं, हमारी सरजमीं की है'।
'आपने कभी किसी जान ली है। अहिर हैं हम, कोई प्यार से मांगेगा तो जान भी दे देंगे हम। पर जब बात देश पर आई तो सौ की जान ले भी लेंगे'।
'अगर आज हम पीछे हट गए तो दुश्मन चुशूल और कुछ दिनों में कश्मीर तक पहुंच जाएंगे। मैं लड़े बिना हार नहीं मानना चाहता'।
'आज धरती लहू पुकार रही है। सींच दो उसे दुश्मन के खून से। उसके लिए क्या जरूर है- हाथ में हथियार और दिल में जोश। तैयार रहो'।
'आपका दिल क्या कहता है-यहीं लड़ेंगे, यहीं मरेंगे। आखिरी सांस और आखिरी गोली तक'।
ये भी पढ़ें... Jatadhara Early Review: रहस्य और डर का परफेक्ट पैकेज है फिल्म, क्लाइमैक्स में सबसे बड़ा सस्पेंस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।