शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन उनके साथ कुछ ऐसा कर देती है जो उनके फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। अब इस वीडियो को देखकर लोग फैन को खरी खोटी सुना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को हाल ही में दुबई में हुए एक इवेंट में स्पॉट किया गया। शाहरुख को अपने सामने देख फैंस अपनी क्रेजी हो गए। अब इस इवेंट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फीमेल फैन किंग खान को देखकर किस कर देती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाहरुख खान को महिला ने जबरदस्ती किया किस

इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और अपने बॉडीगार्ड्स के साथ बैकस्टेज एरिया में जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे कई फैंस मिलने आते हैं। इसी बीच एक फीमेल फैन उन्हें देखकर अपनी दीवानगी कंट्रोल नहीं कर पाती है और उनसे पूछने लगती है कि क्या मैं आपको किस कर सकती हूं? शाहरुख कुछ जवाब देते इससे पहले ही महिला उनके गालों पर किस कर देती है। शाहरुख को किस करने के बाद फीमेल फैन की खुशी का ठिकाना नहीं होता है।

Scroll to load tweet…

वीडियो देख भड़क उठे लोग

अब इस वायरल वीडियो को देखने के बाद शाहरुख के फैंस इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'यह फीमेल फैन काफी लकी है।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत कम लोगों को ऐसा मौका मिलता है।' वहीं कुछ लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा कि फैंस को सेलेब्स के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर उनके साथ ऐसा कोई लड़का करता तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगता। इसी के साथ ही शाहरुख के फैंस मजे लेते हुए कह रहे हैं इस फैन को जेल में बंद कर देना चाहिए।

शाहरुख खान के फैंस की ऐसी दीवानगी पहले भी कई बार दिखाई दे चुकी है। अक्सर उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं। वहीं किंग खान भी फैंस को कभी भी निराश नहीं करते हैं। शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' और एटली की 'जवान' में नजर आने वाले हैं।