- Home
- Entertainment
- Bollywood
- फ्लॉप आमिर खान ने लिया ब्रेक, शाहरुख, सलमान खान को मिल रहा फायदा, मिस्टर परफेक्शनिस्ट कब करेंगे स्क्रीन पर वापसी
फ्लॉप आमिर खान ने लिया ब्रेक, शाहरुख, सलमान खान को मिल रहा फायदा, मिस्टर परफेक्शनिस्ट कब करेंगे स्क्रीन पर वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क । आमिर खान पर लाल सिंह चढ्ढा फ्लॉप होने का गहरा असर पड़ा है । उन्होंनेे फिलहाल नए प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है। आमिर ने खुद को विज्ञापनों से भी दूर कर लिया है। उनके जो ऐड टीवी पर दिखाई दे रहे थे, वे भी हटा लिए गए हैं ।

शाहरुख, सलमान खान को मिल रहा फायदा
इस बीच ये चर्चाएं भी होने लगी है कि क्या आमिर खान के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड का फायदा शाहरुख और सलमान खान को मिल रहा है।
खान स्टार्स के फैन हो रहे एकजुट
दरअसल बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ खान स्टार्स के सपोटर्स एकजुट हो रहे हैं । जिसका फायदा किंग खान और सलमान खान को मिल सकता है।
लंबे ब्रेक लेने के मूड में आमिर खान
मीडिया सूत्रों के मुताबिक आमिर खान ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। उन्होंने एक लंबे ब्रेक पर जाने का फैसला कर लिया है।
एंडोर्समेंट को भी कहा ना
आमिर खान ने इस समय एंडोर्समेंट को भी ना कह दिया है। आमिर ने ना तो नए विज्ञापन कर रहे और ना ही वे पुराने विज्ञापनों में दिखना चाहते हैं।
आमिर की जगह शाहरुख आएंगे नज़र
मीडिया सूत्रों की मानें तो आमिर खान ने डिजिटिल पेमेंट ऐप के ऐड को हटाने के लिए कंपनियों से कह दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर ये भी खबरें हैं कि आमिर को रिप्लेस करते हुए शाहरुख खान डिजिटल एप्लिकेशन का ब्रांड अंबेसडर बनने जा रहे हैं। वहीं सलमान खान को कई विज्ञापन ऑफर किए जा रहे हैं।
लाल सिंह चड्ढा ने लगाया फ्लॉप का लेबल
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा बीते साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। इस मूवी ने उम्मीद के विपरीत प्रदर्शन किया था । इसके बाद आमिर ने एक्टिंग से दूरी बना ली है।
चैंपियंस और महाभारत से किया किनारा
आमिर खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट चैंपियंस और महाभारत से किनारा कर लिया है। इसका ऑफीशियल ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन ये प्रोजेक्ट अब ठंडे बस्ते में चले गए हैं।
सफेद बालों को छिपाना किया बंद
वहीं आमिर खान ने अब खुद की उम्र छिपाना भी बंद कर दिया है । वे आधे काले- सफेद बालों में नज़र आ रहे हैं । उनका ये लुक फैंस को निराश ही कर रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।