- Home
- Entertainment
- Bollywood
- FLOP अक्षय कुमार कर रहे साउथ की रीमेक से वापसी, अब तक किया ऐसी 8 फिल्मों में काम, जानें कैसा रहा हाल
FLOP अक्षय कुमार कर रहे साउथ की रीमेक से वापसी, अब तक किया ऐसी 8 फिल्मों में काम, जानें कैसा रहा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार के लिए 2022 अच्छा नहीं रहा। उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रही। इस साल की उनकी पहली फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म साउथ की रीमेक हैं। इसके पहले भी उन्होंने कुछ रीमेक में काम किया, जानें क्या रहा उनका हाल..

24 फरवरी को रिलीज हो रही उनकी फिल्म सेल्फी साउथ फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक है। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी और डायना पेंटी लीड रोल में है। फिल्म के निर्देशन राज मेहता हैं।
1. बच्चन पांडे
2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे साउथ फिल्म जिगरथंडा का हिंदी रीमेक थी। हालांकि, फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। कृति सेनन के साथ इस फिल्म ने 73.11 करोड़ का कलेक्शन किया था।
2. लक्ष्मी
2020 में अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी में नजर आए। उनकी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म में अक्षय के साथ कियारा अडवाणी लीड रोल में थी। बता दें कि लक्ष्मी साउथ की सुपरहिट फिल्म कंचना का रीमेक थी।
3. हॉलिडे ए सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी
अक्षय कुमार की फिल्म हॉलिडे ए सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी भी साउथ फिल्म थुप्पक्की की हिंदी रीमेक थी। सोनाक्षी सिन्हा के साथ वाली 2018 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म ने 170 करोड़ का बिजनेस किया था।
4. गब्बर इज बैक
अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक भी हिट रही। ये फिल्म साउथ की रमन्ना का हिंदी रीमेक थी। श्रुति हासन और करीना कपूर के साथ वाली 2015 में आई इस फिल्म 136 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
5. बॉस
साउथ फिल्म पोक्किरी राजा का रीमेक थी अक्षय कुमार की बॉस। 2013 में आई इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और रोनित रॉय लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी और इसने 85 करोड़ का कलेक्शन किया था।
6. राउडी राठौर
अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 2012 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ वाली ये फिल्म विक्रमार्कुदु की हिंदी रीमेक थी। फिल्म ने 281 करोड़ रुपए कमाए थे।
7. भूल भुलैया
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया साउथ फिल्म मानचित्रथाजु का रीमेक थी। विद्या बालन, अमीषा पटेल, शाइनी आहुजा के साथ वाली इस फिल्म ने 83 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 2007 में आई थी।
8. हेरा फेरी
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी भी साउथ फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का रीमेक थी। 2000 में आई इस फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल और तब्बू लीड रोल में थे। फिल्म ने 24 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें..
जब The Kapil Sharma Show को बीच में ही छोड़कर चले गए ये 6 कॉमेडियन, सबकी वजह रही अलग-अलग
1000 Cr क्लब में शामिल होने के करीब Pathaan, जानें क्यों शाहरुख खान की फिल्म के निशाने पर KGF 2-RRR
Karan Johar Kids बर्थडे, तूषार के बेटे का बिगड़ा मूड, केक खाती दिखीं शिल्पा शेट्टी बेटी,10 PHOTOS
ना बॉलीवुड ना साउथ 10 सालों में जो काम SRK की पठान ने किया वो कोई नहीं कर पाया, आमिर-सलमान सब फेल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।