MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • क्या 'बुरी ताकतों' की वजह से परेश रावल ने छोड़ी थी Hera Pheri-3', प्रियदर्शन का बड़ा दावा

क्या 'बुरी ताकतों' की वजह से परेश रावल ने छोड़ी थी Hera Pheri-3', प्रियदर्शन का बड़ा दावा

‘bad forces’ pressurised Paresh Rawal Exit Hera Pheri 3:फेमस फिल्म मेकर  प्रियदर्शन का कहना है कि 'बुरी ताकतों' ने परेश रावल पर 'हेरा फेरी 3' छोड़ने के लिए प्रेशर बनाा था। अक्षय कुमार और परेश के बीच कभी कोई समस्या नहीं थी। हालांकि अब सब कुछ ठीक है।  

3 Min read
Author : Rupesh Sahu
Published : Sep 22 2025, 05:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
परेश रावल क्यों हुए हेरा फेरी से बाहर?
Image Credit : instagram

परेश रावल क्यों हुए हेरा फेरी से बाहर?

जब परेश रावल कुछ समय के लिए 'हेरा फेरी 3' से बाहर निकले तो 'हेरा फेरी' मूवी झमेले में पड़ गई थी। उसे नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वहीं अब डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कंफर्म किया है कि कोई पर्सनल मतभेद नहीं थे।

27
तिकड़ी की कॉमेडी के दीवाने हैं दर्शक
Image Credit : Social Media

तिकड़ी की कॉमेडी के दीवाने हैं दर्शक

जब से 'हेरा फेरी 3' का ऐलान किया गया तो प्रशंसक परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की Prestigious तिकड़ी को फिर से पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का सफ़र उतना आसान नहीं रहा।

ये भी पढ़ें-
SRK और आर्यन खान की तुलना पर क्या बोले बॉबी देओल, किसने बताया 'खुरापाती'

37
परेश रावल ने दिया जोर का झटका
Image Credit : Social Media

परेश रावल ने दिया जोर का झटका

इस साल की शुरुआत में, परेश रावल ने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था, जिससे फैंस बेहद निराश हुए थे। हालांकि, बाद में मामला सुलझ गया और अब वह ऑफीशियल तौर पर टीम के साथ वापस आ गए हैं।

ये भी पढ़ें-
Kantara Chapter 1 Trailer में सस्पेंस का तड़का, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट
 

47
परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच अनबन पर प्रियदर्शन
Image Credit : instagram

परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच अनबन पर प्रियदर्शन

हाल ही में पिंकविला से बातचीत में, निर्देशक प्रियदर्शन ने अक्षय और परेश के बीच अनबन की सभी अटकलों को खारिज कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने इस उथल-पुथल के लिए बाहरी दबावों को ज़िम्मेदार ठहराया और कुछ "बुरी ताकतों" का हाथ होने का इशारा दिया।

57
प्रियदर्शन ने किन बुरी ताकतों का किया जिक्र
Image Credit : Instagram

प्रियदर्शन ने किन बुरी ताकतों का किया जिक्र

प्रियदर्शन ने साफ किया, "परेश और मेरे बीच कभी कोई अनबन नहीं हुई। जहां तक मेरी जानकारी है, अक्षय और परेश के बीच भी कभी कोई समस्या नहीं रही। कुछ और ताकतें थीं, बुरी ताकतें, जो परेश पर दबाव बना रही थीं। वह ऐसे शख्स हैं जो अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन इसका हमारे रिश्ते पर कभी असर नहीं पड़ा।"

67
अक्षय कुमार का था ऐसा रिएक्शऩ
Image Credit : Social Media

अक्षय कुमार का था ऐसा रिएक्शऩ

फिल्म मेकर ने बताया कि अक्षय ने इस मामले पर किस तरह रिएक्ट किया था। "अक्षय ने मुझसे कहा, 'प्रिंस साहब, अगर ऐसा होता है, तो होने दो। वरना, भूल जाते हैं।' और भी बुरी ताकतें थीं जो बेवजह मुद्दे बना रही थीं, लेकिन उन पर चर्चा करना बेकार है। फिल्म निर्माण ऐसा ही है—आपके दोस्त, दुश्मन, फैंस, क्रिटिक्स सब होते हैं। मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि मैं इंडस्ट्री में 40 साल कैसे गुज़ार पाया।"

77
2026 में शुरु होगा हेरा फेरी 3 का प्रोडक्शन
Image Credit : Social Media

2026 में शुरु होगा हेरा फेरी 3 का प्रोडक्शन

पहले दो पार्ट की ग्रेंड सक्सेस के बाद, इस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म अगले साल फ्लोर पर आने की उम्मीद है। प्रियदर्शन ने यह भी खुलासा किया है कि वह हेराफेरी 3 और अक्षय कुमार की हैवान, जो अभी निर्माणाधीन है, पूरी करने के बाद फिल्म मेकिंग से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
अक्षय कुमार
परेश रावल
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Recommended image2
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर
Recommended image3
Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Recommended image4
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
Recommended image5
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved