- Home
- Entertainment
- Bollywood
- किसी की खुशियां सड़े अंडे ने छीनीं तो किसी को होली लगती है आडम्बर, ये 7 सेलेब्स नहीं मनाते रंगों का त्यौहार
किसी की खुशियां सड़े अंडे ने छीनीं तो किसी को होली लगती है आडम्बर, ये 7 सेलेब्स नहीं मनाते रंगों का त्यौहार
एंटरटेनमेंट डेस्क. दुनियाभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों का यह त्यौहार ऐसा है, जिसे हर आम और खास शख्स अपने अंदाज़ में सेलिब्रेट करता है। लेकिन बॉलीवुड के 7 स्टार्स ऐसे हैं, जो इस त्यौहार से दूरी बनाकर रखते हैं। देखें स्लाइड्स…

बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर होली का त्यौहार नहीं मनाती हैं। उनके मुताबिक़, वे ही नहीं, उनके परिवार में कोई भी होली नहीं मनाता है। इसकी वजह बताते हुए करीना ने एक बातचीत में कहा था,"हम कभी होली नहीं मनाते। जबसे हमारे दादाजी का निधन हुआ हुई, तबसे हमारी जिंदगी से रंग चले गए हैं। तब से हम में से कोई होली नहीं मनाता है।"
करन जौहर होली मनाना पसंद नहीं करते। इसके पीछे उनका बचपन का किस्सा है। उन्होंने एक बातचीत में बताया था, "जब मैं 10 साल का था, तब किसी ने मुझ पर सड़ा हुआ अंडा फेंक दिया था। यह मेरी आखिरी हैप्पी होली थी। इसलिए मैं आपको रंग भरी और बिना अंडे वाली होली की शुभकामनाएं देता हूं।"
साउथ इंडियन सिनेमा से बॉलीवुड में आईं तापसी पन्नू के घर में होली का सेलिब्रेशन नहीं होता है। उन्होंने एक बातचीत में कहा था, "घर पर होली का सेलिब्रेशन बमुश्किल ही होता है। मेरे पैरेंट्स रंगों को सेलिब्रेट नहीं करते हैं। इसलिए मैंने एक यूनिट के साथ होटल में रहती हूं और होली सेलिब्रेट करती हूं।"
जॉन अब्राहम को होली मनाना पसंद नहीं है। उन्होंने एक बातचीत में इसे दिखावा बताया था।उन्होंने कहा था, "मैं होली नहीं मनाता। लोग होली का दुरुपयोग करते हैं और बड़े विकृत होते हैं। इसलिए मैं वास्तव में इसे मनाने के तरीके का सम्मान नहीं करता हूं।रंगों के सारे त्यौहार वास्तव में आडम्बर हैं।" जॉन ने आगे कहा था, "आप पेड़ काटते हैं। आप प्रकृति को बर्बाद कर रहे हैं।आप धर्म के नाम पर हर चीज़ को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए मैं होली खेलने को एन्जॉय नहीं करता हूं।
आलिया भट्ट होली नहीं मनातीं। उनके मुताबिक़, उनकी स्किन काफी सेंसेटिव है और केमिकल वाले रंग इसे और नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "बचपन में मैं होली खेलती थी, लेकिन अब थोड़ी डरी हुई हूं। रंग स्किन की एलर्जी की वजह बनते हैं।इसलिए मैं होली नहीं मनाती।"
होली का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'बालम पिचकारी देने वाले रणबीर कपूर होली सेलिब्रेशन से दूर रहते हैं।उनके मुताबिक़. उन्हें पानी की बर्बादी करना पसंद नहीं है। यही वजह है कि वे रंगों के इस त्यौहार को सेलिब्रेट नहीं करते हैं।
रणवीर सिंह होली मनाना पसंद नहीं करते हैं। इसकी वजह उनकी OCD है, जो कि सफाई से संबंधित है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, “मैं होली नहीं मनाता। मुझे सफाई की OCD है। यह वजह है कि मैं होली सेलिब्रेट नहीं करता।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।