- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Housefull 5 Day 6 Record: अक्षय कुमार की चौथी सबसे कमाऊ सीक्वल बनी हाउसफुल 5, इन 6 को पछाड़ा
Housefull 5 Day 6 Record: अक्षय कुमार की चौथी सबसे कमाऊ सीक्वल बनी हाउसफुल 5, इन 6 को पछाड़ा
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी अक्षय कुमार की टॉप 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में तो यह शामिल नहीं हुई है। लेकिन उनकी सीक्वल फिल्मों में यह चौथे पायदान पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

हाउसफुल 5 ने कितनी कमाई कर ली?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'हाउसफुल 5' ने 6 दिन में 126.08 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने छठे दिन यानी पहले बुधवार को लगभग 9.40 करोड़ रुपए की कमाई की।
हाउसफुल 5 का डे वाइज कलेक्शन कितना है?
पहला दिन (शुक्रवार, 6 जून 2025) : 24.35 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शनिवार, 7 जून 2025): 32.38 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार, 8 जून 2025): 35.10 करोड़ रुपए
चौथा दिन (सोमवार, 9 जून 2025): 13.15 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (मंगलवार, 10 जून 2025): 11.70 cr.
छठा दिन (बुधवार, 11 जनवरी 2025): 9.40 करोड़ रुपए
6 दिन का कुल कलेक्शन : 126.08 करोड़ रुपए
अक्षय कुमार की चौथी सबसे कमाऊ सीक्वल हाउसफुल 5
खिलाड़ी कुमार की सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों में 'हाउसफुल 5' चौथे पायदान पर पहुंच गई है। इस फिल्म में 2017 में रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी' की सीक्वल Jolly LLB 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लाइफटाइम 117 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।
अक्षय कुमार की टॉप 5 सबसे कमाऊ मूवी सीक्वल
1. हाउसफुल 4 (2019) : 194.60 करोड़ रुपए (हिट)
2. 2.0 (2018- सिर्फ हिंदी वर्जन) : 189.55 करोड़ रुपए (सुपरहिट)
3. OMG 2 (2023) : 150.17 करोड़ रुपए (सुपरहिट)
4. हाउसफुल 5 (2025) : 126.08 करोड़ रुपए (वर्डिक्ट पैंडिंग)
5. जॉली एलएलबी 2 (2027) : 117 करोड़ रुपए
हाउसफुल 5 ने अक्षय कुमार की टॉप 10 सीक्वल में इन 6 को पछाड़ा
'जॉली एलएलबी 2' के बारे में हम ऊपर ही बता चुके हैं। अब जानिए नं. 6 से नं. 10 तक अक्षय कुमार की सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों और उनके कलेक्शन के बारे में, जिन्हें ‘हाउसफुल 5’ ने पीछे छोड़ा…
6. हाउसफुल 3 (2016) : 109.14 करोड़ रुपए (हिट)
7. हाउसफुल 2 (2012) : 106.00 करोड़ रुपए (हिट)
8.केसरी चैप्टर 2 (2025): 93.28 करोड़ रुपए (वर्डिक्ट पैंडिंग)
9.सिंह इज ब्लिंग (2015) : 89.95 करोड़ रुपए (एवरेज)
10. वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा (2013): 61 करोड़ रुपए (फ्लॉप)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

