कहा जा रहा है कि इन दिनों अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। इस अफवाहों को सुनने के बाद अब कुशा ने सबको मुंहतोड़ जवाब दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि इन दिनों वो लगातार अपने ब्रेकअप की खबरों की वजह से चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच आई दरार आ गई है और इस वजह से दोनों अलग हो गए हैं। यहां तक कि कहा जा रहा है कि अर्जुन, मलाइका को छोड़ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। हालांकि अर्जुन ने इन अफवाहों पर चुप्पी साध हुई है, कुशा ने सबको मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों हो रही है अर्जुन कपूर और खुशा के अफेयर की चर्चा

कुशा ने कहा, 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं खुद के बारे में यह बकवास बातें पढ़ती हूं। इसके बाद बस मैं दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी ये सब न पढ़ लें। इसे देखने के बाद उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।' ये सब बातें तब शुरू हुई थीं, जब हाल ही में अर्जुन कपूर और कुशा कपिला को करण जौहर के घर पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान मलाइका को लोगों ने नहीं देखा, तो लोग कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। ऐसे में अर्जुन, खुशा को डेट कर रहे हैं।

पिछले महीने हुआ है खुशा कपीला का तलाक

अर्जुन कपूर ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था। ऐसे में लोग कयास लगाने लगे थे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और इस वजह से अर्जुन ऐसे पोस्ट लिखा रहे हैं। वहीं खुशा ने पिछले महीने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया था कि वो अपने पति से तलाक ले रही हैं। आपको बता दें कुशा, भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल के साथ 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आने वाली हैं। वहीं अर्जुन, भूमि पेडनेकर के साथ 'नॉयर थ्रिलर द लेडीकिलर' में दिखाई देंगी।

और पढ़ें..

Dream Girl 2 Review: पूजा बन छाए आयुष्मान खुराना, लेकिन कमजोर कहानी ने फेरा उम्मीदों पर पानी