Parineeti Chopra-Raghav Chadha Now Married Couple. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए है। कुछ मिनट पहले ही दोनों की सात फेरों की रस्म पूरी हुई। लीला पैलेस में सजे मंडप में शादी के मंत्र पढ़े गए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) उदयपुर की होटल द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की सात फेरों की रस्म कुछ मिनट पहले ही पूरी हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में घरवाले, रिश्तेदार और कुछ खास करीबी मौजूद थे। आपको बता दें कि रविवार को दोपहर करीब 3.15 बजे राघव अपनी दुल्हनिया लेने शाही अंदाज में बरात लेकर निकले थे। राघव की बरात शाही नावों पर निकली थी। उनकी बरात में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान भी शामिल हुए थे। बता दें कि बराती बने भगवत मान ने बरात में जमकर डांस भी किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6 बजे पूरी हुई परिणीति-राघव की शादी की रस्म

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शाम करीब 6 बजे पूरी हुई। उदयपुर की होटल द लीला पैलेस में फूलों से सजे मंडप में परिणीति-राघव ने सात फेरों के साथ शादी की सारी रस्मों को पूरा किया। बता दें कि इससे पहले होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई थी और इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए। हालांकि, अभी तक दोनों की शादी की फोटोज सामने नहीं आई है और फैंस दोनों की वेडिंग फोटो देखने का इंतजार कर रहे हैं।

परिणीति-राघव का वेडिंग आउटफिट

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा ने शादी में अपने डिजाइनर मामा पवन सचदेवा द्वारा तैयार किए आउटफिट पहने थे। जबकि परिणीति के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा लहंगा डिजाइन किया था। कपल की शादी की थीम पेस्टल कलर थी तो सभी इसी थीम के आउटफिट में नजर आए।

परिणीति-राघव का ग्रैंड रिसेप्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब की शादी हो गई है। खबरों की मानें तो रात 8 बजे से द लीला पैलेस में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई सेलिब्रिटीज के शामल होने की उम्मीद है। बता दें कि इस मौके पर सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा, भाग्यश्री, आदित्य ठाकरे, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित अन्य सेलेब्स शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें..

8 Twist के साथ आएगा सलमान खान का Bigg Boss 17, जानें क्या होगा खास

टाइट सिक्युरिटी में हुई इन 8 बॉलीवुड कपल की शादी, फिर भी लीक हुईं PIX