Jaane Jaan' Trailer release : जाने जान मूवी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है । ट्रेलर में नज़र आ रहा है कि फिल्म में हर कदम पर कुछ नया घटित होता रहता है। मूवी में इमोशन को भी डोज दिया गया है। यह पूरी तरह से मसाला मूवी है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) स्टारर मूवी जाने जान ('Jaane Jaan' Trailer release ) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी । करीना कपूर खान की ये ओटीटी पर डेब्यू फिल्म है। इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा ने भी अहम रोल निभाए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सस्पेंस थ्रिलर है जाने जान

जाने जान मूवी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है । ट्रेलर में नज़र आ रहा है कि फिल्म में हर कदम पर कुछ नया घटित होता रहता है। मूवी में इमोशन को भी डोज दिया गया है। यह पूरी तरह से मसाला मूवी है।

फिल्म जाने जान में करीना कपूर खान (माया) का किरदार निभा रही हैं। जो एक मर्डर को छिपाने के लिए कई तरकीब भिड़ाती हैं। वहीं जयदीप अहलावत (नरेन) और विजय वर्मा ( करण ) सुराग तलाशने में जुटे हुए हैं । फिल्म जाने जान का डायरेक्शन सुजॉय घोष ने किया है।

YouTube video player

जाने जान की कहानी

करीना कपूर इस मूवी में ग्रे शेड में नज़र आ रही हैं। वे नरेन और करण से फ्लर्ट करती भी दिखती हैं। शायद इसी वजह से दोनों अपने काम भूलकर उनके साथ रोमांटिक पलों को एंजॉय करने के बारे में ज्यादा सोचते हैं। हालांकि उनका प्लान भी हो सकता है। किसने किया था खून, पुलिस ऑफीसर नरेन क्या सुलझा पाएंगे मर्डर मिस्ट्री, इसके लिए नेटफ्लिक्स पर मूवी की रिलीज़ का इंतज़ार करना होगा । फिल्म जाने जान का डायरेक्शन जाने माने निर्देशक सुजॉय घोष ने किया है ।

करीना कपूर खान का ओटीटी डेब्यू

 इस मूवी के जरिए करीना कपूर ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। जो उनके छोटे पर्दे पर बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। वहीं करीना भी अपने ओटीटी डेब्यू के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। जाने जान' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर को रिलीज होगी। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद करीना कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए वापसी कर रही हैं ।

ये भी पढ़े-

भीगे बाल और बिना मेकअप खूबसूरत दिखीं जाह्नवी कपूर, VIRAL VIDEO में देखें अदाएं

Viral Video: संजय दत्त का 'डॉन' लुक, इधर अमिताभ, अभिषेक बच्चन की सिंपलसिटी ने जीता फैंस का दिल