भीगे बाल और बिना मेकअप खूबसूरत दिखीं जाह्नवी कपूर, VIRAL VIDEO में देखें अदाएं

Janhvi Kapoor Without Makeup. जाह्नवी कपूर कुछ घंटे पहले फिल्म उलझ के सेट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वे बिना मेकअप नजर आई, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) कुछ घंटे पहले अपनी फिल्म उलझ के सेट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वे बिना मेकअप नजर आई। उनके भीगे बाल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। जाह्नवी लोअर और ग्रे कलर की टी-शर्ट में दिखीं। जैसे ही फिल्म के सेट पर जाह्नवी पहुंची तो फोटोग्राफर्स पोज देने के लिए उन्हें जोर-जोर से आवाज देने लगे। काफी बार फोटोग्राफर्स द्वारा पुकारे जाने के बाद उन्होंने मुस्कराते हुए पोज दिए। इससे जुड़ा उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि जाह्ववी की फिल्म उलझ की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है। आपको बता दें कि जाह्ववी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रही है। वे साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा में नजर आएंगी। फिल्म में सैफ अली खान विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम चल रहा है और जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video