सतराम रोहरा को 1975 में आई फिल्म 'जय संतोषी मां' के लिए याद किया जाता है। यह वो फिल्म थी, जिसने कोई बड़ी स्टारकास्ट ना होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कमाई का इतिहास रचा था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल 'जय संतोषी मां' के प्रोड्यूसर सतराम रोहरा का निधन हो गया है। वे 85 साल के थे। हालांकि, यह अभी तक सामने नहीं आया है कि रोहरा का निधन कैसे हुआ। 1975 में सतराम रोहरा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जय संतोषी मां' दी थी, जिसका रिकॉर्ड आज तक भी कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। इस फिल्म ने बजट से 20 गुना की कमाई की थी। हालांकि, कई जगह इसके 100 गुना कमाई करने के दावे भी मिलते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान में है सतराम रोहरा का जन्म स्थान

सतराम रोहरा का जन्म 16 जून 1939 को सिंध (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म 'शेरा डाकू' थी, जो 1966 में रिलीज हुई थी। उन्होंने 1973 में आई 'रॉकी मेरा नाम' जैसी फिल्म भी बनाई, जिसमें संजीव कुमार, मुमताज़ बेगम और ए. के हंगल जैसे कलाकारों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी। 1975 में उन्होंने 'जय संतोषी मां' बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद बतौर निर्माता उनकी 'नवाब साहिब', 'घर की लाज', 'करण' और 'जय काली' जैसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं।

जाने-माने सिंगर भी थे सतराम रोहरा

सतराम रोहरा सिर्फ फिल्म निर्माता नहीं थे, बल्कि वे जाने वाले सिंगर भी थे। उन्होंने कई सिंधी फिल्मों में बतौर सिंगर काम किया था, जिनमें 'झूलेलाल', 'हाल ता भाजी हालू', 'शल ध्यार ना जामन', 'लाडली' शामिल हैं। उन्होने पॉपुलर सिंगर भागवंती नवानी के साथ भी गाने गाए थे।

सतराम रोहरा ने दी देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

सतराम रोहरा ने 'जय संतोषी मां' के रूप में देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर दी थी। बताया जाता है कि यह फिल्म 12 लाख में बनी थी और इसने 25 करोड़ रुपए कमाए थे। कुछ रिपोर्ट में तो इसका बजट 5 लाख और कमाई 5 करोड़ तक बताई जाती है। खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर ब्लॉकबस्टर 'शोले' के साथ टक्कर होने बावजूद इसने कमाई का ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक नहीं टूटा है। फिल्म में अनीता गुहा, भारत भूषण, कनल कौशल, रजनीबाला और बेला बोस जैसे कमाकारों ने अहम् भूमिका निभाई थी।

और पढ़ें…

Microsoft Outage: अर्जुन रामपाल को बदलनी पड़ी फ्लाइट, इस एक सवाल पर हुए इरिटेट!

इन 10 सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़, इकलौते और 2- 2 बच्चे तक खो चुके