- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 10 PHOTOS: Cannes 2025 में जान्हवी कपूर ने पहना बैकलेस गाउन, लोग बोले- OMG!
10 PHOTOS: Cannes 2025 में जान्हवी कपूर ने पहना बैकलेस गाउन, लोग बोले- OMG!
जान्हवी कपूर इन दिनों फ्रांस के कान्स शहर में हैं। वे वहां 78वें Cannes Film Festival में शामिल होने पहुंची हैं। वहां से उनकी पल-पल की अपडेट सोशल मीडिया पर आ रही है। उनकी ताजा तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं, जो आप यहां देख सकते हैं...

दरअसल, 28 साल की जान्हवी कपूर बुधवार को अपनी फिल्म Homeboundकी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं, जिसे 21 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में ही रिलीज किया गया है।
होमबाउंड में जान्हवी कपूर के अलावा 'धड़क' में उनके को-स्टार रहे ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की भी अहम् भूमिका है।
खैर जान्हवी कपूर की बात करें तो फिल्म के प्रीमियर के दौरान उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना का बैकलेस मिंट ग्रीन गाउन पहना।
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जान्हवी ने बालों में बन बनाया। कानों में नज़र आ रहे ट्रेडिशनल इयरिंग बेहद खूबसूरत थे। जान्हवी ने गले में जेड नेकलेस पहला था, जिसे पीछे रीढ़ की हड्डी से नीचे लटकते दखा जा सकता था।
जान्हवी कपूर को यह लुक उनकी स्टाइलिश रिया कपूर ने दिया। रिया ने जान्हवी की तस्वीरें शेयर करते हुए इनके कैप्शन में लिखा है, "आज सुबह कान्स में 'होमबाउंड' के आधिकारिक प्रीमियर के लिए। उन्होंने कस्टम जेड और जड़ाऊ क्रिएशन के साथ पुरानी ट्रेडिशनल इंडियन ज्वैलरी को मिक्स किया।"
जान्हवी कपूर की तस्वीरें मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं और लोग उनके लुक से नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं।
मसलन, एक यूजर ने जान्हवी की तारीफ़ करते हुए लिखा है, "Omg! love It.' एक अन्य यूजर का कमेंट है, "स्टैंडिंग।" एक यूजर ने लिखा है, "वह इससे पहले इतनी अच्छी कभी नहीं दिखी।"
हालांकि, कई इंटरनेट यूजर्स हैं, जो जान्हवी की बैकलेस ड्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। जैसे कि एक यूजर ने लिखा है, "क्या कान्स ने एक नियम में न्यूडिटी के लिए मना नहीं किया।" एक योजर ने लिखा है, "इंडिया ज्वैल्स और हाफ ने*ड।"
बात जान्हवी की फिल्म 'होमबाउंड' की करें तो इसका निर्देशन नीरज घेवाण ने किया है। फिल्म के निर्माता करन जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमेन मिश्रा हैं।
जान्हवी कपूर की अन्य अपकमिंग फिल्मों में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'परम सुंदरी' और 'पद्दी' (तेलुगु) शामिल हैं। इनमें से पहली दो इसी साल रिलीज होंगी। जबकि तेलुगु फिल्म 2026 में थिएटर में पहुंचेंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

