John Abraham नहीं बोल पाते 5 लाइनें! किस फेमस डायरेक्टर ने लगाई थी लताड़
John Abraham 17 दिसंबर 2025 को अपना 53 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने MBA किया। हमेशा से फिट और स्टाइलिश दिखने वाले जॉन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। ऐड कंपनियों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया।

John Abraham Birthday: ऊंचा-लंबा कद, बोलती आंखें, अट्रेक्टिव लुक और सरल, शांत रहने वाले जॉन आब्राहिम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी परफेक्ट बॉडी और लुक पर बॉलीवुड की भी नज़र गई, आखिरकार साल 2003 में जिस्म फिल्म के लिए उन्हें साइन कर लिया गया। बिपाशा बसु के साथ उनकी पहली फिल्म के गाने सुपरहिट हो गए। इसके बाद जॉन को ऑफर की झड़ी लग गई।
2004 की फिल्म 'धूम' में जॉन अभ्राहम ने 'कबीर' का नेगेटिव रोल निभाकर सुर्खियां बटोरी। इसके बाद उन्होंने 'दोस्ताना', 'फोर्स', 'विक्की डोनर', 'गरम मसाला' 'न्यूयॉर्क', 'मद्रास कैफे', 'परमाणु' और 'पठान' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
जॉन अब्राहम पर आरोप लगते रहे हैं कि वे एक्शन सीन, कॉमेडी सीक्वेंस, स्टाइलिश लुक जैसे दृश्यों में तो बेहतर दिखते हैं, लेकिन इमोशनल सीन में उनकी कमजोरी साफ झलकने लगती है। वे लंबे फिल्माए जाने वाले सीन नहीं कर सकते हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन नहीं बदलते हैं।
2007 में आई थी स्पोर्ट्स ड्रामा धन धना धन गोल को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था। इसमें बिपाशा बसु, अरशद वारसी और बोमन ईरानी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म औसत दर्जे की रही, क्रिटिक्स ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया था।
विवेक अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत में फ़िल्म धन धना धन गोल में काम करने बुरे अनुभव को बयां किया था। उन्होंने दावा किया था कि जॉन अब्राहम को डॉयलॉग तक बोलना नहीं आ रहा था। वो पांच लाइन तक ठीक से नहीं बोल पा रहे थे। इसके अलावा फुटबॉल पर बेस्ड इस मूवी के लिए उन्होंने खुद को तैयार नहीं किया।
विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया था कि एक्टिंग तो छोड़िए, जिस एक्टर को डायलॉग बोलना नहीं आता है, उसे कैसे करोड़ों रुपए दे दिए जाते हैं। विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के बाद जॉन अब्राहम के एक्टिंग स्किल पर बहस छिड़ गई थी।
जॉन अब्राहम ने तमाम आलोचनाएं झेलने के बाद भी हिट मूवी दी हैं। अक्षय कुमार, शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्में सुपरहिट रही हैं। उनका अपना JA Entertainment प्रोडक्शन हाउस है। बतौर प्रोड्युसर 'विक्की डोनर', 'परमाणु' 'मद्रास कैफे' जैसी हिट फिल्में उन्होंने बनाईं हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

