वो 5 फिल्में, जिन्हें ठुकराकर जूही चावला की फूटी किस्मत, सभी रहीं सुपरहिट
Juhi Chawla Rejected Movies: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जूही चावला 13 नवंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में..

जूही चावला ने किन फिल्मों को किया रिजेक्ट
जूही चावला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांक, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के ऑफर को ठुकरा भी दिया है। उनके द्वारा रिजेक्ट की हुई फिल्मों की पूरी लिस्ट देखते हैं।
राजा हिंदुस्तानी
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, मेकर्स ने इस फिल्म के लिए सबसे पहले जूही को अप्रोच किया था। हालांकि, जूही ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।
दिल तो पागल है
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' में करिश्मा कपूर का रोल पहले जूही चावला को ऑफर किया गया था, लेकिन जूही सपोर्टिंग रोल नहीं करना चाहती थीं। इस वजह उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
राजा बाबू
फिल्म 'राजा बाबू' साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के मेकर्स ने सबसे पहले जूही को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया था। ऐसे में यह रोल करिश्मा कपूर को ऑफर किया गया। यह एक ब्लॉकबस्टर थी।
जुदाई
अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म 'जुदाई' में उर्मिला का रोल सबसे पहले जूही को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। हालांकि, इसके पीछे की वजह नहीं पता चली पाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी।
बीवी नं. 1
फिल्म 'बीवी नं.1' के मेकर्स की पहली पसंद जूही चावला थीं। हालांकि, जब उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया, तो यह फिल्म करिश्मा कपूर की झोली में गिर गई। यह एक बड़ी हिट थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

