- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 7 PHOTOS: कभी खुशी कभी गम की छोटी पू की हुई गोद भराई, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
7 PHOTOS: कभी खुशी कभी गम की छोटी पू की हुई गोद भराई, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Malvika Raaj Baby Shower: फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के बचपन के रोल करने वाली मालविका राज प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई हुई, जिसकी कुछ फोटोज सामने आईं हैं। इन फोटोज में वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

करन जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में मालविका राज ने काम किया था। हालांकि, फिल्म में उनका किरदार ज्यादा नहीं था, फिर भी इसे पसंद किया गया था।
31 साल की मालविका राज प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ। मालविका ने अपनी गोद भराई की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं बेहद खुश नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि मालविका राज के पति प्रणव बग्गा ने पॉपिन्स थीम पर पत्नी की गोद भराई के फंक्शन का आयोजन किया। इसमें फैमिली, रिश्तेदार और कुछ क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे।
मालविका राज ने अपने बेबी शॉवर में सिल्वर व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और लाइट मेकअप किया था।
गोद भराई में मालविका राज ने अपनी सहेलियों के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही अलग-अलग पोज भी दिए। उनकी फ्रेंड्स भी इस मौके पर काफी एक्साइटेड नजर आईं।
बेबी शॉवर के दौरान मालविका राज ने पति प्रणव बग्गा के साथ मिलकर शानदार केक भी कट किया। इस दौरान मालविका ने पति के साथ भी रोमांटिक पोज दिए।
मालविका और प्रणव ने दस साल डेटिंग के बाद तुर्की के कप्पाडोसिया में सगाई की थी। फिर नवंबर 2023 में गोवा में बीच पर ग्रैंड वेडिंग की थी।