Kajol  ने (Marathi-Hindi Controversy) में मुंबई इवेंट पर हिंदी में जवाब देने से मना किया।उनका एक वीडियो Viral हो रहा है। लोगों ने उनके हिंदी फिल्मों में काम किए जाने पर सवाल उठा हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें अब मराठी फिल्में ही करनी चाहिए।

Kajol's entry in Marathi Hindi controversy: काजोल का एक इवेंट में हिंदी में बात करने से इंकार करने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगी की एक्ट्रेसअपने अभिनय से क्रिटिक्स की भी पसंदीदा रही हैं। करियर के शुरुआती दिनों में बाजीगर मूवी में उन्होंने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मुरीद बना लिया था। हाल ही में उन्होंने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वे एक इवेंट में शामिल हुईं थी। यहां पत्रकारों से बात करते हुए काजोल एक बात पर नाराज हो गईं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे हिंदी-मराठी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काजोल ने हिंदी बोलने से किया सीधा इंकार?

मंगलवार 5 अगस्त को काजोल ने मुंबई में एक अवॉर्ड शो में शिरकत की थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे मराठी में बात कर रहीं थीं। इस बीच एक मीडिया पर्सन ने उन्हें हिंदी में जवाब देने के लिए कहा, इस बात पर एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया। उन्होंने ऐसा करने सा साफ इंकार करते हुए कहा, अब मैं हिंदी में बोलूं, जिसको भी समझना है, वह समझ जाएगा। एक्ट्रेस ने पूरे समय मराठी और इंग्लिश अपनी बात को जारी रखा। एक पत्रकार ने उनसे मराठी फिल्मों में काम करने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि

अगर कोई बेहतरीन स्क्रिप्ट मिलेगी तो वह उस पर जरूर विचार करेंगी। इस इंटरव्यू में इसके बाद उन्होंने हिंदी में बात ही नहीं की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

क्या काजोल कर रहीं मराठी भाषा को सपोर्ट

इंटरनेट यूजर्स ने काजोल को नसीहत दी है कि अब उनको हिंदी फिल्में छोड़कर केवल मराठी मूवी में काम करना चाहिए। जब हिंदी से कोई लगाव नहीं है तो क्यों उस भाषा की फिल्मों से कमाई करती हो। जो कमाना है वो अपनी डियरस्ट लैंग्वेज मराठी से कमाओ। वहीं कुछ लोगों के मुताबिक वे Marathi Hindi Conrtoversy में मराठी को सपोर्ट कर रही हैं।

काजोल का वर्क फ्रंट

साल 2025 में अब तक काजोल की 2 फिल्में रिलीज हुई हैं, सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर मां (Maa) दर्शकों को बहुत पसंद आई है। अजय देवगऩ होम प्रोडक्शऩ की इस मूवी को अब शैतान फ्रेंचाइजी से भी कनेक्ट करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं काजोल की एक और मूवी सरजमीन सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।