मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत हो गई है। उनके अंतिम संस्कार में कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल बीते 13 मई को मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर 120×120 फुट का होर्डिंग गिर गई, जिससे लगभग 16 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कार्तिक के मामा-मामी की भी मौत हो गई। उनका शव हादसे के 56 घंटे बाद बरामद हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन के मामा मनोज और मामी अनीता जबलपुर के रहने वाले थे। उन्हें मुंबई से इंदौर होते हुए जबलपुर लौटना था। 13 मई को लगभग 4:30 बजे तेज हवाओं के कारण उनकी लाल एसयूवी पर 250 टन का होर्डिंग गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

मामा-मामी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कार्तिक आर्यन

कहा जा रहा है कि मनोज और अनीता अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश से मिलने के लिए वीजा के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए मुंबई गए थे। जब यश अपने पेरेंट्स से कॉटैक्ट नहीं कर पाया, तो उसने मदद के लिए अपने पिता के दोस्तों से संपर्क किया। फिर मुंबई पुलिस की मदद से उन्होंने अपनी आखिरी लोकेशन ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास घाटकोपर में ढूंढी। घंटों की तलाश के बाद उन्हें गिरी हुई होर्डिंग के नीचे पाया गया। यह पता चलते ही यश तुरंत अमेरिका से इंडिया आया। उनका अंतिम संस्कार जबलपुर में किया गया। कार्तिक आर्यन भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

और पढ़ें..

इस वजह से एक बार फिर पोस्टपोन हुई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज