सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन कांग्रेस का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए इसके पीछे की कहानी सुनाई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कमल नाथ का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि अब कार्तिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है और इस वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई फैंस के साथ शेयर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

कार्तिक ने खुद बताई वीडियो की सच्चाई

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर असली एड शेयर कर लिखा, 'यह है असली ऐड बाकी सब फेक है।' दरअसल कार्तिक आर्यन के डिज़्नी+हॉटस्टार के ऐड को लोगों ने कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश चुनाव प्रमोशन ऐड में बदल दिया गया है। वहीं कार्तिक के एक करीबी सूत्र ने उनकी ओर से कहा, 'सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के ऐड का एक मॉर्फ्ड वर्जन वायरल हो रहा है, जो अभिनेता ने एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए किया था। यह वीडियो लोगों को भटका रही है और इसका उपयोग अभिनेता की ओर से राजनीतिक संबद्धता का दावा करने के लिए किया जा रहा है। कार्तिक का किसी भी पॉलिटिकल ग्रुप से कोई जुड़ाव नहीं है।

Scroll to load tweet…

क्या है पूरा मामला?

कार्तिक का यह वीडियो 'डिज्नी+हॉटस्टार' द्वारा एक महीने पहले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अभियान को प्रमोट करने के लिए बनाया गया था। फिर 30 अक्टूबर को, वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, लेकिन एक डब ऑडियो और मॉर्फ्ड वीडियो के साथ, जिसे देख कर ऐसा लग रहा था कि कार्तिक मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में कांग्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने खुद इसकी सच्चाई फैंस के साथ शेयर कर दी है।

आपको बता दें जल्दी ही फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अपनी हिट फिल्म भूल भुलैया 3 में भी दिखाई देंगे, जो कि अगले ही साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

और पढ़ें..

'ये तो भाई बहन लग रहे..', कृति खरबंदा की बर्थडे पार्टी में बेटी अथिया के साथ नजर आए सुनील शेट्टी