सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर शादी के तकरीबन ढाई साल बाद किलकारी गूंजी है। उनके घर बेटी आई है। कपल ने इसकी आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया के जरिए कर दी है। 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी के जन्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह घोषणा नन्ही परी के आगमन के लगभग 12 घंटे बाद किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बेटी के आने से उनकी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। सिद्धार्थ और कियारा की बेटी जन्म मंगलवार रात हुआ, जिसकी खबर मीडिया में सूत्रों के हवाले से आ गई थी।लेकिन अब कपल ने खुद अपने फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी के जन्म के बाद इमोशनल हुए सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट लिखी है, जिसमें बेटी के जन्म के बाद की उनकी फीलिंग को महसूस की जा सकती है। उन्होंने लिखा है, "हमारे दिल भरे हुए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। सौभाग्य से बेटी का जन्म हुआ है।"इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली, रेड हार्ट वाली और नज़र बट्टू (ईविल ऑय) वाली इमोजी शेयर की है।

यह भी पढ़ें : करन जौहर के स्टूडेंट्स की बेबी गर्ल गैंग पूरी, सिद्धार्थ-कियारा भी इसमें शामिल

View post on Instagram

सिद्धार्थ-कियारा को मिल रहीं भर-भर कर बधाई

सिद्धार्थ और कियारा की पोस्ट देखने के बाद उनके कलीग्स, दोस्त और फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। मसलन एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने लिखा है, "बहुत-बहुत बधाई। अब ढेर सारी बेटियां हैं। मसाबा की भी एक बेटी है। बहुत प्यारी।" सुनील ग्रोवर ने लिखा है, "सबसे अच्छा। बधाई हो मम्मी-डैडी दोनों को।" सिद्धार्थ मल्होत्रा के मेंटर और प्रोड्यूसर करन जौहर लिखते हैं, "लव यू एंड बधाई हो।"परिणीति चोपड़ा, भारती सिंह, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडणेकर आदि सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : लव स्टोरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैसे किया था कियारा आडवाणी को प्रपोज

कैसे और कहां हुई कियारा आडवाणी की डिलीवरी?

कियारा आडवाणी की डिलीवरी मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में हुई। उनकी बेटी का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। बताया जा रहा है कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फ़रवरी 2023 में शादी की थी। फ़रवरी 2025 में उन्होंने कियारा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने हाथों में बेबी के मोजों वाली एक फोटो शेयर कर अपने फैन्स को बताया था कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं।

View post on Instagram