- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Photos:एक दूजे के हुए केएल राहुल और आथिया शेट्टी, क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े खास सितारें हुए शामिल
Photos:एक दूजे के हुए केएल राहुल और आथिया शेट्टी, क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े खास सितारें हुए शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (athiya shetty) हमेशा के लिए क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की हो गई हैं। 23 जनवरी को उन्होंने बेहद करीबी लोगों के बीच में सात फेरे लिए। मुंबई में अब इनका ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

साल 2023 की पहली शादी बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर हुई। उनकी बेटी आथिया शेट्टी (athiya shetty) का उन्होंने आज कन्यादान किया। 23 जनवरी को लंबे वक्त से डेट करने वाले प्रेमी जोड़ी सात फेरे लिए।
बेटी की शादी करने के बाद सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी मीडिया के सामने आएं। उन्होंने सबकी बधाई स्वीकारी और मिठाई बांटी।
हालांकि शादी में बेहद ही कम लोगों को बुलाया गया था। लेकिन बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से कुछ खास लोग आथिया और केएल राहुल की शादी में शामिल हुएं। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, गेंदबाज वरुण एरोना और आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने शादी में शिरकत की।
आथिया और केएल राहुल की शादी में 100 मेहमान शामिल हुए। खंडाला में सुनील शेट्टी के पुराने बंगले में हुए शादी को काफी प्राइवेट रखा गया।
एक्टर आदित्य सील अपनी पत्नी अनुष्का रंजन के साथ आथिया शेट्टी के शादी में शामिल हुए। व्हाइट शेरवानी में वो काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं प्रिटेंड नेट की साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही थीं।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ आथिका की वेडिंग में पहुंची। ट्रेडिशनल आउटफिट में दोनों काफी ग्लैमरस लग रही थीं।
वहीं, सुनील शेट्टी ने अपने बेटे की शादी में ब्राउन कलर की धोती और कुर्ता पहन रखी थी। इसके साथ ही गोल्ड और रुद्राक्ष की माला पहनी थी। जबकि अहान शेट्टी व्हाइट कलर के शेरवानी में काफी डैशिंग लग रहे थे। सिंपल वेडिंग के बाद आथिया और केएल राहुल का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। जिसमें बॉलीवुड समेत क्रिकेट जगत से जुड़े कई मेहमान पहुंचेंगे।
और पढ़ें:
बेटी अथिया शेट्टी की शादी के सुनील शेट्टी ने बेटे संग बांटी मीडिया को मिठाई, देखें 7 PHOTOS
7 PHOTOS: कृति सेनन ने हाई सिल्ट ड्रेस में बढ़ाई दिल की धड़कन, परफेक्ट फिगर पर टिकी सबकी नजर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।