राहुल-आथिया की शादीः देखें सुनील शेट्टी और उनके बेटे की 7 जोरदार तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर के.एल. राहुल की शादी सोमवार को खंडाला वाले बंगले में हुई। इस शादी से सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। देखें PHOTOS…

सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान ने बंगले से बाहर आकर मीडिया से बात की और सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
सुनील शेट्टी इस दौरान पारंपरिक साउथ इंडियन पोशाक में नजर आए।
सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने बंगले के बाहर खड़े पैपराजी के लोगों को मिठाई बांटी।
अहान शेट्टी और उनके पिता सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़कर पैपराजी के लोगों को उनके सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।
मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा कि वे आधिकारिक रूप से ससुर बन गए हैं। उनकी बेटी अथिया और क्रिकेटर के.एल. राहुल के फेरे हो गए हैं।
सुनील शेट्टी ने बातचीत में यह भी कहा कि वे ससुर से ज्यादा पिता बनने में यकीन करते हैं, इसलिए के.एल. राहुल उनके लिए दामाद नहीं, बल्कि बेटे ही हैं।
सुनील शेट्टी ने मीडिया को यह भी बताया कि अथिया और के.एल. राहुल का वेडिंग रिसेप्शन आईपीएल के बाद संभव है। क्योंकि के. एल. राहुल फिलहाल उसमें व्यस्त रहेंगे।
और पढ़ें…
फादर इन लॉ बने सुनील शेट्टी, अन्ना ने बताया- कब होगा के.एल. राहुल और आथिया का रिसेप्शन?
'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस ने बताया क्यों छुपा रही थीं प्रेग्नेंसी, इस एक बात से बेहद डर गई थीं
बेटी के जन्म के 2 महीने बाद फिर प्रेग्नेंट हुईं आलिया भट्ट? जानिए क्या है वायरल खबर की सच्चाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।