VIDEO: ससुर बने सुनील शेट्टी, अन्ना ने बताया- कब होगा के.एल. राहुल और आथिया का रिसेप्शन?

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस मौके पर अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने बंगले के बाहर आकर मीडिया और पैपराजी के लोगों को मिठाई बांटी।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) सोमवार शाम अपनी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी के बाद बंगले से बाहर आए और वहां मौजूद मीडिया और पैपराजी के लोगों से मुलाक़ात की। बाहर आकर उन्होंने मीडिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही बताया कि वे अब आधिकारिक रूप से फादर-इन-लॉ यानी ससुर बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि शादी का फंक्शन फैमिली मेंबर्स और बेहद क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में हुआ, जो काफी अच्छे से हो गया। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि रिसेप्शन कब होगा तो उन्होंने बताया कि यह आईपीएल के बाद हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दामाद के.एल. राहुल उनके लिए बेटे ही हैं। वे ससुर से ज्यादा अच्छे से पिता की भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि 30 साल की अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल की शादी सोमवार शाम सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video