दिवंगत मनोज कुमार ( Manoj Kumar ) की अस्थियां हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित की गईं। उनके परिवार और करीबी लोग इस मौके पर मौजूद थे। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अस्थि विसर्जन किया गया।
Late Manoj Kumar Ashes Immersed In Haridwar : भारत कुमार के नाम से विख्यात ग्रेट एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दिवंगत मनोज कुमार की अस्थियों का विसर्जन किया गया। 12 अप्रैल की सुबह हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पवित्र गंगा नदी में उनके अवशेषों को गंगा मां की गोद में विसर्जित किया गया। इस मौके पर उनके परिवार के करीबी सदस्य भी मौजूद थे। गंगा किनारे ब्रह्म कुंड में अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच किया गया।
बेटों ने किया मनोज कुमार की अस्थियों का विसर्जन
ब्रम्हलीन मनोज कुमार के बेटे कुणाल और विशाल गोस्वामी ने पवित्र गंगा मैया में पिता की अस्थियों का विसर्जन किया । वहीं परिवार के कई लोग इस अनुष्ठान में शामिल हुए। समारोह के बाद कुणाल गोस्वामी ने कहा, "अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया है और हम मां गंगा के आशीर्वाद से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रेयर करते हैं।"मनोज कुमार की अंतिम विदाई में उमड़ा बॉलीवुड
24 जुलाई 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) में जन्मे मनोज कुमार का नाम असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। लंबी बीमारी के बाद 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सुबह 4.03 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली उनका अंतिम संस्कार 5 अप्रैल को संपन्न हुआ था। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा सहित दर्जनों सेलेब्रिटी ने उन्हें अंतिम विदाई दी थी।#WATCH Haridwar, Uttarakhand: Ashes of actor and film director Manoj Kumar are immersed in the Ganga at Har Ki Pauri. pic.twitter.com/RhIPxMsE8c
Scroll to load tweet…
मनोज कुमार को क्यों कहा जाता है भारत कुमार
मनोज कुमार ने अपने करियर में ज्यादातर देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों से सरोकार रखने वाली फिल्में बनाई। उपकार, पूरब और पश्चिम और शहीद जैसी फिल्मों देशभक्ति की भावना की जो बयार उन्होंने बहाई, इसके बाद तो उन्हें लोग "भारत कुमार" के नाम से ही बुलाने लगे थे।
