माधुरी दीक्षित का नाम शादी से पहले संजय दत्त और अजय जडेजा समेत कई सेलेब्स से जुड़ चुका है। हालांकि, ये सारे रिश्ते सफल नहीं हुए और फिर आखिरी में उन्होंने 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इस दौरान उनका नाम कई पॉपुलर सेलेब्स से जुड़ा, लेकिन उनका यह प्यार पूरा न हो सका। ऐसे में इस खबर में आइए जानते हैं माधुरी के सारे अफेयर्स के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किन सेलेब्स पर आ चुका है माधुरी दीक्षित का दिल

संजय दत्त
माधुरी दीक्षित का फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त पर दिल आ गया था। इसके बाद दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे, लेकिन संजय दत्त पहले से शादीशुदा थे। इसके साथ ही उनका नाम मुंबई बम विस्फोट से भी जुड़ गया था। ऐसे में माधुरी और उनका ब्रेकअप हो गया था।

ये भी पढ़ें ..

Bigg Boss 19: मार-पिटाई पर उतरी कुनिका-फरहाना, तमीज-तहजीब की सारी हदें की पार

अजय जडेजा
माधुरी दीक्षित का नाम पॉपुलर क्रिकेटर अजय जडेजा से भी जुड़ चुका है। एक समय था, जब दोनों शादी तक करने वाले थे, लेकिन जब अजय मैच फिक्सिंग मामले में फंसे, तब माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी।

अनिल कपूर
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों के लिंकअप की खबरें कई बार उड़ी, लेकिन उन्होंने इसपर कभी रिएक्ट नहीं किया।

जैकी श्रॉफ
माधुरी दीक्षित का नाम जैकी श्रॉफ से भी जुड़ चुका है। हालांकि, दोनों कभी अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया।

मिथुन चक्रवर्ती
इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। हालांकि, बाद में माधुरी ने मिथुन के साथ कुछ फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था, जिससे उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी, पर अब वे अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें ..

Bigg Boss 19 के टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट में हुआ बढ़ा उलटफेर, जानें No.1 पर कौन

श्रीराम नेने
इसके बाद माधुरी विदेश चली गईं, जहां उनकी मुलाकात डॉक्टर श्रीराम नेने से हुई। माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्रीराम नेने से 17 अक्टूबर, 1999 को शादी की थी। यह शादी साउथ कैलिफोर्निया में हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर वहीं बस गईं। इस शादी से उनके दो बेटे हैं।