MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mahavatar Narsimha ने 16 दिन में बना डाले ये 16 धांसू रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

Mahavatar Narsimha ने 16 दिन में बना डाले ये 16 धांसू रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

16 दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई से सबको हैरान कर रही 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अश्विन कुमार निर्देशित और क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के 16 रिकॉर्ड पर डालिए एक नज़र...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Aug 10 2025, 02:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Film

1. 'महावतार नरसिम्हा' देश की सबसे कमाऊ एनिमेटेड फिल्म साबित हुई है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 145.15 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

2. बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ही है।

3.'महावतार नरसिम्हा' भारत में 90 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली पहली इंडियन एनिमेटेड फिल्म है। इससे पहले कोई और एनिमेटेड फिल्म यह करिश्मा नहीं कर पाई है।

4. 'महावतार नरसिम्हा' पहली ऐसी इंडियन एनिमेटेड फिल्म साबित हुई है, जिसने दो दिन लगातार बजट से ज्यादा कमाई की। फिल्म ने 9वें दिन 15.4 करोड़ और 10वें दिन 23.1 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़ें : Mahavatar Narsimha ने 16वें दिन फिर बजट से ज्यादा कमाए, 2025 की छठी सबसे कमाऊ फिल्म बनी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Instagram

5 .महावतार नरसिम्हा को IMDB पर 10 में से 9.4 रेटिंग मिली है। यह इस प्लेटफॉर्म पर 9 से ज्यादा रेटिंग पाने वाली पहली धार्मिक एनिमेटेड फिल्म बनी है।

6.महावतार नरसिम्हा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली इंडियन एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब तक 175 करोड़ रुपए हो चुकी है।

7. 15 दिन से लगातार पहले दिन से ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' है। इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। जबकि इसके बाद से यह लगातार हर दिन 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर रही है।

8. 'महावतार नरसिम्हा' तीन वीकेंड लगातार बजट से ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म है। इस फिल्म ने तीनों वीकेंड (हर हफ्ते के सिर्फ शुक्रवार, शनिवार और रविवार) में क्रमशः 15.85 करोड़ रुपए, 45.9 करोड़ रुपए और 27 करोड़ रुपए (सिर्फ शुक्रवार और शनिवार) की कमाई की।

35
Image Credit : Hombley Films

9. 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म साबित हुई है। 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 16 दिन में लगभग 130.15 करोड़ रुपए का रिटर्न दिया, जो लागत का लगभग 867 फीसदी है।

10. 'महावतार नरसिम्हा' ऐसी पहली एनिमेटेड फिल्म भी बनी है, जिसने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न बॉक्स ऑफिस पर दिया है।

11. तीसरे हफ्ते में किसी भी दिन बजट से ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' है। फिल्म ने तीसरे शनिवार को लगभग 19.5 करोड़ रुपए कमाए।

इसे भी पढ़ें : Mahavatar Narsimha OTT Release की सच्चाई, जानिए डील को लेकर क्या बोले मेकर्स?

45
Image Credit : Social Media

12. 'महावतार नरसिम्हा' रनिंग के दौरान चार बार 100 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ हासिल करने वाली पहली इंडियन फिल्म है। फिल्म की कमाई दूसरे दिन पहले दिन (1,75 करोड़) के मुकाबले 162.86 फीसदी बढ़कर 4.6 करोड़ रुपए हुई थी। दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन इसने 106.52 फीसदी की ग्रोथ के साथ 9.5 करोड़ रुपए कमाए थे। इसी तरह 8वें दिन की कमाई (7.7 करोड़ रुपए) के मुकाबले फिल्म ने 9वें दिन 100 फीसदी ज्यादा 15.4 करोड़ रुपए कमाए थे। 15वें दिन की कमाई (7.5 करोड़ रुपए) के मुकाबले 16वें दिन इसने 160 फीसदी की ग्रोथ के साथ 19.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

55
Image Credit : Hombley Films

13. 'महावतार नरसिम्हा' ऐसी भी पहली इंडियन फिल्म है, जिसने लगातार दो दिन (9 और 10) 100 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ बॉक्स ऑफिस पर दर्ज की।

14. 'महावतार नरसिम्हा' पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसने पहले हफ्ते से ज्यादा कमाई दूसरे हफ्ते में की। दोनों हफ़्तों में फिल्म की कमाई क्रमशः 44.75 करोड़ रुपए और 73.4 करोड़ रुपए रही थी।

15. 'महावतार नरसिम्हा' देश की ऐसी पहली फिल्म भी है, जिसने दो फिल्म इंडस्ट्रीज (हिंदी और तेलुगु) में दो हफ्ते के अंदर ही बजट से लगभग दोगुनी कमाई कर ली। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा और तेलुगु वर्जन ने लगभग 30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

16. 'महावतार नरसिम्हा' का निर्माण साउथ इंडियन प्रोडक्शन कंपनी क्लीम प्रोडक्शंस और होम्ब्ले फिल्म्स ने किया है। इस हिसाब से 'पुष्पा 2' के बाद यह साउथ की दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसकी सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट से हुई। इससे पहले 'पुष्पा 2' ने हिंदी दर्शकों की बदौलत 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
INDIND
Wed, 14 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bigg Boss 20: आसिफ खान और लव गिल में तीखी झड़प, 'चापलूस' कहने पर फूट पड़ा गुस्सा
Recommended image2
60 साल के सलमान खान को खलती है बच्चों की कमी, कॉफी विद करण में फादरहुड पर की बात
Recommended image3
एक फिल्म, दो महीने में तीन बार हुई रिलीज, हर बार बॉक्स ऑफिस पर रही ब्लॉकबस्टर!
Recommended image4
Drishyam 3 Advance Booking Day 13: 13वें दिन भी 'दृश्यम 3' का जलवा, एडवांस बुकिंग से कितने कमाए
Recommended image5
‘हनुमान अंश’ थमने को तैयार नहीं, 68वें दिन भी की करोड़ों में कमाई, 2 करोड़ की फिल्म ने बनाएं 438.40 करोड़ रुपये
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved