- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सास नीतू कपूर ने आलिया को कुछ इस अंदाज में विश किया बर्थडे, ननद और बड़ी बहन ने शेयर की PHOTO
सास नीतू कपूर ने आलिया को कुछ इस अंदाज में विश किया बर्थडे, ननद और बड़ी बहन ने शेयर की PHOTO
कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट 30 साल की हो गई हैं। 15 मार्च, 1993 को मुंबई में पैदा हुईं आलिया को उनकी सास नीतू कपूर ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा ननद रिद्धिमा और बड़ी बहन पूजा भट्ट ने भी बर्थडे विश किया है।

बता दें कि आलिया भट्ट ससुरालवालों की लाडली हैं। शादी से पहले आलिया की होनेवाली ननद रिद्धिमा ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सास उन्हें पलकों पर बिठाती हैं।
सास नीतू कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे बहूरानी, सिर्फ प्यार और प्यार। इस फोटो में आलिया ब्लैक ड्रेस में चेयर पर बैठ पोज देती दिख रही हैं।
वहीं आलिया की ननद और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने भी भाभी को बर्थडे विश किया। रिद्धिमा ने आलिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा- Happiest b'day darling Aaloo. साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किए।
बड़ी बहन पूजा भट्ट ने इंस्टा स्टोरी पर पापा महेश भट्ट के साथ आलिया की कुछ तस्वीर शेयर की है। इनमें आलिया हैट पहन मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं।
पूजा भट्ट और आलिया सौतेली बहनें हैं। पूजा की मां किरण हैं, जबकि आलिया सोनी राजदान की बेटी हैं। हालांकि, आलिया और पूजा काफी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
बता दें कि आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को रणबीर कपूर से मुंबई में शादी की थी। शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही जून, 2022 में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
आलिया भट्ट ने शादी के महज 7 महीने बाद ही नवम्बर, 2022 में बेटी राहा को जन्म दिया। आलिया की बेटी राहा अब 5 महीने की हो चुकी है।
बता दें कि रणबीर और आलिया का रिलेशनशिप तब पहली बार सामने आया था, जब सोनम कपूर की शादी में दोनों साथ में पहुंचे थे। इसके बाद फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों और करीब आ गए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट 2023 में फिल्म 'रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी' के अलावा इंग्लिश फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। धर्मा प्रोडक्शन की मूवी 'रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी' में उनके अपोजिट रणवीर सिंह हैं।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।