नीतू कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। छह साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू करने वाली नीतू ने ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यानी नीतू कपूर आज अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू ने महज 6 साल की उम्र से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद साल 1973 में आई फिल्म रिक्शावाला से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस काम करना शुरू किया। हालांकि, फिर कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद नीतू ने फिल्मों से दूरी बना ली और अपने परिवार पर ध्यान देने लगीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीतू कपूर का खुलासा

लेकिन क्या आपको पता है कि एक बाक ऋषि और नीतू की शादी टूटते-टूटते बची थी। इसका खुलासा खुद नीतू ने किया था। नीतू कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा था, ‘मैं ऋषि कपूर के सभी अफेयर्स के बारे में जानती थी। यहां तक कि कई बार मैंने उन्हें लड़कियों से फ्लर्ट करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था, लेकिन मैं जानती थी कि वो सब बस वन नाइट स्टैंड थे। मैं इस बारे में उनसे खूब झगड़े भी करती थी, लेकिन फिर मैंने उन्हें कहा कि ठीक है तुम करो ये सब मैं भी देखती हूं कितने दिन तक करोगे, लेकिन फिर बाद में मैं उन्हें लेकर काफी कॉन्फिडेंट हो गई थी, क्योंकि मैं जानती थी कि उनके लिए सबसे पहले फैमिली आती है। वहीं मुझे पता है कि वो कई चीजों को लेकर मेरे ऊपर डिपेंडेंट हैं, इसलिए वो मुझे कभी नहीं छोड़ेंगे।’ बता दें नीतू ने शादी के 26 साल बाद 2009 में कमबैक किया। इसके बाद वो 'दो दूनी चार' (2010), 'जब तक है जान' (2012), 'बेशरम' (2013), जुग-जुग जियो जैसी फिल्मों में नजर आईं।

साल 2020 में हुआ था ऋषि कपूर का निधन

आपको बता दें ऋषि कपूर कैंसर से जंग लड़ रहे थे। लंबे समय से उनका विदेश में इलाज चल रहा था। हालांकि, भारत में लौटकर उनका 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन का नीतू पर गहरा असर पड़ा था। इस समय नीतू अपने बेटे रणबीर कपूर और बहु आलिया भट्ट के साथ रहती हैं।