परिणीति चोपड़ा अपने आउटफिट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने आ गईं। अब लोग परिणीति वीडियो देखकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो जैकेट पहने नजर आईं। अब उनका यह लुक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी गर्मी में मुंबई में जैकेट पहनने की क्या जरूरत है। इस वीडियो के जरिए लोग परिणीति की ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ा रहे हैं। आपको बता दें परिणीति हाल ही में लंदन गई थीं। कई मीडिया रिपोर्टस का कहना था कि वो लंदन में पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से सगाई करने वाली हैं। इस खास फंक्शन में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि अभी तक दोनों ने इस रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। परिणीति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'चमकीला' और 'कैपसूल' में नजर आने वाली हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred