नोरा फतेही ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनकी इन बातों को सुनकर हर कोई शॉक रह गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने डांस मूव्स से खास पहचान बनाई है। नोरा को फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' सॉन्ग से असली पहचान मिली थी। अब हाल ही में नोरा ने इंडस्ट्री के बारे में कई खुलासे किए। एक इंटरव्यू के दौरान नोरा ने कहा कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनसे लगातार कहा जाता था कि उन्हें पीआर के लिए फेमस एक्टर्स से डेट करना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नोरा ने किया बॉलीवुड के सच का खुलासा

नोरा ने कहा, 'मुझे बार-बार कहा जाता था कि तुम्हें लोगों को डेट करना चाहिए, कुछ खास लोगों को डेट करो और फेमस एक्टर्स को पीआर के लिए डेट करना चाहिए। लेकिन मैंने उस बात को नहीं सुना और मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा नहीं हुआ। मैंने कुछ रूल्स बनाए और मैंने अपने अनुसार काम किया। मैंने सक्सेस का मतलब यह नहीं होने दिया कि कोई दूसरा आदमी मेरे साथ है या कोई दूसरा एक्टर मेरे साथ है। यह मेरे अपने दम पर है और बाकी सभी लोग बस एक प्लस हैं। इसलिए मुझे इस पर बहुत गर्व है'

नोरा ने नहीं सुनी लोगों की बहुत सी चीजें

नोरा ने आगे कहा, 'बहुत सी चीजें हैं जो मैंने नहीं सुनीं और उनमें से कई कारण हैं, जिनकी वजह से मैं आज हूं। और मुझे जो रिस्पॉन्स मिला वो यह था कि एक चीज पर फोकस करो। मुझे यह रिस्पॉन्स पसंद नहीं आया और मैंने आगे बढ़ कर उसी समय इंटरनेशनल चीजों को भी करना शुरू कर दिया। अब मैं यह दोनों कर रही हूं और यह मेरे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है।'

आपको बता दें नोरा फतेही डांसिंग डीवा हैं। नोरा को आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में देखा गया था। नोरा जल्द ही फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' और वरुण तेज की पैन इंडिया फिल्म 'मटका' नजर आएंगी।

और पढ़ें..

24 साल बाद करिश्मा कपूर-सोनाली बेंद्रे ने की पुरानी यादें ताजा, एक साथ जुगलबंदी करती आईं नजर