स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज 6 फरवरी, रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। लता जी के निधन (Lata Mangeshkar Death) पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवाजी पार्क में रखी जाएगी।
स्वर सम्राज्ञी लता जी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती थीं, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, आपको जाकर हैरानी होगी कि उन्हें ट्विटर पर 14.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि वह महज 9 लोगों को फॉलो करती हैं।
नई दिल्ली। स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। रविवार की सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर आई उनके चाहने वाले स्तब्ध रह गए। लता ताई ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने के बाद भर्ती किया गया था। लता मंगेशकर हर दिल अजीज थीं। आम से खास तक उनका सम्मान करते थे। राजनीतिक विचारधाराओं से परे राजनेताओं ने उनका सम्मान किया। खेल जगह, फिल्म जगत कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां लता दी को आदर न मिलता हो। आजादी पाने बाद हर दौर में सरकारों के लिए लता मंगेशकर सम्मानीय रहीं हैं। नेहरू से लेकर मोदी तक उनका सम्मान करते आए हैं।
Lata mangeshkar death : लता मंगेशकर के निधन के बाद पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच ऐसी भी श्रद्धांजलि आई, जिसने दो प्रसिद्ध लोगों को एक समान बताया। दरअसल, लोगों ने लता जी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से की। उन्होंने कहा कि Atal को उल्टा पढ़ें तो Lata बनता है। दोनों ही भारत रत्न रहे।
खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी जल्द सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों की मानें तो कपल इसी साल अप्रैल में शादी में बंधन में बंधने वाला है। कपूर और भट्ट परिवारों में इस ग्रैंड वेडिंग के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
लता को गाता देखकर उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर हैरान रह गए। उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी गाती है। लता आगे बताती हैं कि पिता जी मां से बोले कि घर में गवैया बैठा है और हम बाहरवालों को सिखा रहे हैं।
मुंबई. जानीमानी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से हर तरफ शोक का लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनको श्रद्धांजलि दे रहे है। 92 साल की लता जी ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनके निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शाम 6.30 बजे किया जाएगा। कुछ मिनट पहले ही उनकी डेड बॉडी को ब्रीच कैंडी अस्पताल से एम्बुलेंस के जरिए घर लाया गया है। उनके घर बॉलीवुड सेलेब्स का आना लगातार जारी है। कुछ मिनट पहले ही अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) बेटी श्वेता बच्चन के साथ लता जी के घर शोक जताने पहुंचे। वहीं, राज ठाकरे भी पत्नी और मां के साथ लता जी के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। नीचे देखें कौन-कौन सेलेब्स लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे...
उन्होंने कहा था कि संगीत अश्लील नहीं होता, शब्द अश्लील होता है। लता मंगेशकर पर आधारित किताब 'ऐसा कहां से लाउं’ में इस वाकये का उल्लेख किया गया है। 70 के दशक में शंकर जयकिशन के एक गाने में एक शब्द को देखकर उन्होंने गाना गाने से इंकार कर दिया था।
अपनी मीठी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली स्वर कोकिला का 6 फरवरी, रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। लता जी के निधन (Lata Mangeshkar Death) पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवाजी पार्क में रखी जाएगी।
State funeral means : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (State Funeral) होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंचेंगे। जानें किन लोगों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होता है।