एक्टर पंकज धीर, जो महाभारत में कर्ण के रोल से फेमस हुए, उनका 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर के कारण निधन। वे कई बॉलीवुड फिल्मों में यादगार किरदार निभा चुके हैं। सलमान, शाहरुख के साथ उनकी फिल्में हिट रही । 

Pankaj Dheer Mahabharat Karn Actor: टीवी की दुनिया के फेमस एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर से निधन हो गया। वेजो बीआर चोपड़ा के क्लासिक टीवी सीरियल महाभारत सीरियल में 'कर्ण' के किरदार के लिए जाने जाते थे। टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के इस दिग्गज एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 के दशक में की थी। दमदार व्यक्तित्व के अलावा गंभीर आवाज और भावपूर्ण एक्टिंग ने उन्हें दर्शकों के बीच पॉप्युलर कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

च्रंदकांता, देवों का देव में निभाया अहम किरदार

सबसे फेमस महाभारत में कर्ण के किरदार ने उन्हें न केवल पॉप्युलैरिटी दिलाई बल्कि भारतीय टेलीविजन की दुनिया में स्थापित कलाकार भी बना दिया। इसके बाद पंकज ने कई दूसरे माइथोलॉजिकल और ऐतिहासिक धारावाहिको में भी काम किया। चंद्रकांता और द ग्रेट मराठा, देवों के देव महादेव में उनके किरदार ने खूब पॉप्युलैरिटी बटोरी। इसके साथ ही, उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ अलग-अलग फिल्मों में स्क्रीन शेयर की ।

ये भी पढ़ें-

Pankaj Dheer Networth: फैमिली के लिए छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति, इतनी थी सालाना इनकम

विकिपीडिया के मुताबिक पंकज धीर की प्रमुख फिल्में

2004 टार्ज़न: द वण्डर कार

2003 खंजर

2003 ज़मीन

2003 अंदाज़

2002 तुमको ना भूल पायेंगे

1999 बादशाह

1998 सोल्जर

1995 निशाना

1995 पाँडव

1994 इक्के पे इक्का

1993 आशिक आवारा

1993 अशांत

1992 हीर राँझा सुल्तान

1992 मिस्टर बॉन्ड

1992 जागृति विशाल

1991 सनम बेवफ़ा

1991 सड़क

1991 सौगंध

1990 जीवन एक संघर्ष

1988 महाभारत कर्ण

ये भी पढ़ें- 

Pankaj Dheer के पहले 6 सुपरस्टार ने गंवाई कैंसर से जान, कम उम्र में ही छोड़ी दुनिया

पंकज धीर की कैंसर ने ली जान

पंकज धीर लंबे समय तक कैंसर से लड़ते रहे। वे एक बार तो इस बीमारी को हरा बी चुके थे, लेकिन कुछ महीनों पहले कैंसर ने फिर उन्हें अपनी जकड़ में ले लिया। इसके बाद उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। कई बड़ी सर्जरी और इलाज के बावजूद, कैंसर ने आखिरकार उनकी जान ले ली। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।