प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में परिणीति नदारद, क्या है माजरा? एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस।

एंटरटेनमेंट डेस्क, parineeti chopra missing brother wedding priyanka chopra । परिणीति चोपड़ा के अपने कजिन ब्रदर भाई की शादी में नहीं पहुंची है। इसके बाद उनके कई फैंस सरप्राइज हैं, वे एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि आखिर क्या वजह है कि वे अपने घर की शादी में नहीं पहुंची हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा फिलहाल मुंबई में हैं और धूमधाम और खुशी के साथ शादी समारोह में शामिल हो रही हैं। प्रियंका को अपने पेरेंटस, मधु चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा के साथ शादी के समारोहों का आनंद लेते देखा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में शादी लेकिन परिणीति चोपड़ा नहीं आई नजर

वहीं परिणीति चोपड़ा की गैर मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि उनके यहां नहीं पहुंचने कारण उनका चल रहा प्रोजेक्ट भी हो सकता है। उनके इंस्टाग्राम पर हालिया पोस्ट में उनकी अपकमिंग मूवी की से सेट की झलकियां दिखाई दे रही हैं, जिससे पता चलता है कि वे इस समय शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि वे इंडिया में हैं या फिर विदेश में शूटिंग कर रही हैं। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पहली ही फिल्म 2000 करोड़ पार, पर यही ले आई थी हीरोइन की जिंदगी में तूफ़ान!

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट

वहीं परिणीति चोपड़ा ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमय पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, "हम रियल में खरीदे हुए के समय में रह रहे हैं। उन लोगों को चुनें जो आपको चुनते हैं, और बाकी सभी को रहने दें।"

कौन है प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय

बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा ने अगस्त 2024 में एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से एंगेजमेंट कर ली थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा अब में नीलम उपाध्याय के साथ अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बड़ी शादी में शामिल होने के लिए भारत में हैं। चोपड़ा फैमिली से शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। नीलम उपाध्याय भी एक्ट्रेस हैं, तमिल, तेलुगु के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।