- Home
- Entertainment
- Bollywood
- The Raja Saab के टीजर में दिखे ये 9 स्टार, 4 हीरोइन छाईं तो संजय दत्त का लुक भी शानदार
The Raja Saab के टीजर में दिखे ये 9 स्टार, 4 हीरोइन छाईं तो संजय दत्त का लुक भी शानदार
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'दि राजा साब' का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है। मारुति के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में स्टार कास्ट की भरमार है। नज़र डालिए टीजर में नज़र आए एक्टर्स पर...

1.प्रभास
फिल्म में प्रभास की मुख्य भूमिका है और वे डबल रोल में नज़र आएंगे।2.28 मिनट का ट्रेलर उनके सीन्स से ही भरा हुआ है। कभी वे एक्शन करते दिख रहे हैं तो कहीं भूत के खौफ से उन्हें थर्राते देखा जा सकता है।
2.मालविका मोहनन
मालविका प्रभास स्टारर 'दि राजा साब' में नज़र आएंगी। टीजर में उनकी झलक भी बखूबी देखने को मिल रही है। 31 साल की मालविका 2013 से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। प्रभास के साथ वे पहली बार काम कर रही हैं।
3.संजय दत्त
'दि राजा साब' में संजय दत्त विलेन के किरदार में हैं। उनका लुक बेहद शानदार है। इस तरह की भूमिका में वे पहले कभी नहीं दिखे हैं। 65 साल के संजू बाबा पहली बार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
4. निधि अग्रवाल
'द राजा साब' के ट्रेलर में निधि अग्रवाल की झलक देखने को मिली है। 31 साल की निधि ने 2017 में मुन्ना माइकल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद वे साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में शिफ्ट हो गईं। 'दि राजा साब' में पहली बार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
5.बोमन ईरानी
'दि राजा साब' में सबसे शॉकिंग लुक बोमन ईरानी का है। 65 साल के बोमन पहले भी कुछ तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन प्रभास के साथ यह उनकी पहली फिल्म है।
6.रिद्धि कुमार
24 साल की रिद्धि कुमार की 'दि राजा साब' में अहम् भूमिका है। वे प्रभास के साथ दूसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले वे उनकी फिल्म 'राधे श्याम' में तारा नाम का किरदार निभाती नज़र आई थीं।
7.समुथिरकानी
52 साल के समुथिरकानी की 'दि राजा साब में अहम् भूमिका है। वे साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर हैं और तमिल, तेलुगु और मलयालम की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'दि राजा साब' प्रभास के साथ उनकी पहली फिल्म है।
8.ज़रीना वहाब
दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीना वहाब 'दि राजा साब' में अहम् किरदार निभा रही हैं। टीजर में उनकी झलक देखने को मिली है। साउथ की फिल्मों में पहले भी काम कर चुकीं ज़रीना पहली बार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।
9.सुप्रीत रेड्डी
सुप्रीत तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर एक्टर हैं और उन्हें विलेन और सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता है। उन्हें हिंदी में 'राउडी राठौर' और 'गजनी' में देखा जा चुका है। वे प्रभास के साथ पहले 'बिल्ला', 'रेबेल' और 'साहो' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं। 'दि राजा साब' में उनकी अहम् भूमिका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

