प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हल्दी सेरेमनी में प्रियंका 'छैंया-छैंया' और 'माही वे' गाने पर डांस करती नजर आईं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सिद्धार्थ अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज कपल की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

PHOTOS: विक्की कौशल ने ऑल ब्लैक लुक में लूटी लाइमलाइट, क्रेजी हुए फैंस

प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो हुआ वायरल

सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में येलो आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। वहीं जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें प्रियंका चोपड़ा खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी और बाकी सभी लोगों के साथ 'छैंया-छैंया' और 'माही वे' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अब उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस उनके इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रियंका के आगे दुल्हन नीलम भी फीकी लग रही हैं।

View post on Instagram

ऐसे हुई थी सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की मुलाकात

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वो कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शोज में भी दिखाई दे चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ और नीलम डेटिंग एप के जरिए एक-दूसरे से मिले। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म लव अगेन में नजर आई थीं। वहीं इस समय वो राजामौली की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 की शूटिंग कर रही हैं। इसमें प्रियंका नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।

और पढ़ें..

पहली ही फिल्म 2000 करोड़ पार, पर यही ले आई थी हीरोइन की जिंदगी में तूफ़ान!