रिपोर्ट्स में दावा जा रहा है कि मेगा बजट फिल्म से दीपिका पादुकोण के हटने के बाद मेकर्स सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा को लेने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, फिर भी फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदी पर हैं। एक ओर जहां वे 1200 करोड़ के बजट में बन रही एस.एस. राजामौली निर्देशित तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू के अपोजिट लीड रोल निभा रही हैं। वहीं, अब चर्चा है कि वे अब एक अपकमिंग मेगा बजट फिल्म में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करने जा रही हैं। अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस खबर ने प्रियंका के फैन्स को एक्साइटेड कर दिया है। वे सोशल मीडिया के जरिए अपनी चहेती स्टार को चीयर कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दीपिका पादुकोण को किस फिल्म में किया प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस?

हम बात कर रहे हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के दूसरे पार्ट की, जो अभी फ्लोर पर नही आई है। कुछ महीने पहले फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक रूप से यह ऐलान किया था कि दीपिका पादुकोण अब उनकी मूवी का हिस्सा नहीं हैं। कथिततौर पर दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के चलते उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला लिया गया। अब दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म में उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को लाने पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra की 5 अपकमिंग फ़िल्में-वेब सीरीज, 2026 में तीन हो सकती हैं रिलीज

एक Reddit यूजर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "क्वीन प्रियंका क्वीन दीपिका को रिप्लेस कर रही है।" शेयर की गई पोस्ट में प्रियंका की एक फोटो के साथ लिखा गया है, "Buzz: कल्कि टीम प्रियंका चोपड़ा को दीपिका पादुकोण के रिप्लेसमेंट के रूप में लेना चाहती है।"

पोस्ट देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने एक्साइटेड होते हुए लिखा है, "काशीबाई आखिरिकार मस्तानी से आगे निकल ही गई...बढ़िया।" एक यूजर का कमेंट है , "अब आएगा ना आसली मजा..।" एक यूजर ने लिखा है, "आलिया से बेहतर चॉइस।" एक यूजर का कमेंट है, "जाहिरतौर पर यह एक अपग्रेड है और प्रियंका के लिए बेहतर है।" गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक ऐसा कहा जा रहा था कि 'कल्कि 2898 AD 2' के मेकर्स दीपिका की जगह आलिया भट्ट को इस फिल्म में कास्ट कर रहे हैं। हालांकि, किसी की भी कास्टिंग पर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra ने पीली साड़ी में एक्शन कर मचाया धमाल, लुक देख लोग बोले- OMG!

Kalki 2898 AD 2 का बजट कितना होगा?

'कल्कि 2898 AD' डायरेक्टर नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म है, जो 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, ब्रह्मानंदम, सास्वत चटर्जी और राजेंद्र प्रसाद जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1042.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म के एंड क्रेडिट में इसके दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो 'कल्कि 2898 AD 2' का निर्माण लगभग 700 करोड़ रुपए के बजट में होगा।