Globe Trotter के फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी में गन के साथ एक्शन करती नजर आईं। पोस्टर देख फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। 15 नवंबर को हैदराबाद इवेंट में फिल्म का असली नाम और रिलीज डेट सामने आएगा।
Globe Trotter Priyanka Chopra First Look: डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की महेश बाबू स्टारर अपकमिंग फिल्म रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को फिलहाल ग्लोब ट्रॉटर इवेंट क्या है?नाम से प्रचारित किया जा रहा है, जिसका असली टाइटल 15 नवम्बर को हैदराबाद में होने जा रहे शानदार इवेंट में या फिर महेश बाबू के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ सामने आ सकता है। लेकिन इससे पहले फिल्म से स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आने शुरू हो चुके हैं। पहले इसके विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला पोस्टर जारी किया गया तो अब फिल्म की लीड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा के किरदार के नाम से पर्दा उठ गया गया है। प्रियंका का फर्स्ट लुक पोस्टर उनके और राजामौली के फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
ग्लोब ट्रॉटर में कैसा है प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक?
मेकर्स के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने खुद इंस्टाग्राम पर ग्लोब ट्रॉटर से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, "जो आंखों से दिख रहा है, वह उससे भी कहीं ज्यादा है। मंदाकिनी को हैलो बोलिए।" इसके साथ उन्होंने ग्लोब ट्रॉटर को हैशटैग किया है और फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू मेम्बर्स को टैग किया है। पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा को पीली साड़ी में एक्शन करते देखा जा सकता है। उनके हाथों में गन है और वे एक रहस्य्मयी जगह फायरिंग करती नज़र आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के फर्स्ट लुक पर आए ऐसे कमेंट
प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। मसलन एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "इंतज़ार नहीं कर सकते।" एक यूजर का कमेंट है, "फाइनली क्वीन आ गई है।" एक यूजर ने लिखा, "क्वीन फिर से राज करने के लिए लौट आई है।" एक यूजर का कमेंट है, "OMG! मंदाकिनी धमाल मचाने आ गई है।" एक यूजर ने लिखा, "एक्शन में देशी गर्ल।" एक यूजर का कमेंट है, "मंदाकिनी के इसी लुक का हम इंतजार कर रहे थे।" एक यूजर ने लिखा, "देसी गर्ल देसी कल्चर।"
इससे पहले पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें वे खूंखार विलेन के रोल में नज़र आ रहे थे। वह लुक भी दर्शकों को खूब पसंद आया था।
खैर, ग्लोब ट्रॉटर इवेंट की बात करें तो 15 नवम्बर को हैदराबाद में 50 हजार फैन्स की मौजूदगी में यह इवेंट होगा, जिसमें फिल्म के असली टाइटल और इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस इवेंट में सबसे बड़ा स्टेज बनाया जाएगा और दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसकी ऊंचाई 100 फीट और चौड़ाई 130 फीट होगी। महेश बाबू इस फिल्म के लीड हीरो होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 1000 करोड़ रुपए के बजट में हुआ है।
