- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Priyanka Chopra की 5 अपकमिंग फ़िल्में-वेब सीरीज, 2026 में तीन हो सकती हैं रिलीज
Priyanka Chopra की 5 अपकमिंग फ़िल्में-वेब सीरीज, 2026 में तीन हो सकती हैं रिलीज
प्रियंका चोपड़ा 5 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस बार वे तेलुगु फिल्म का हिस्सा बनी हैं, जिसके डायरेक्टर एस.एस. राजामौली हैं। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। जानिए और कौनसी हैं प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में…

एस.एस. राजामौली की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा
एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी अपकमिंग फिल्म को कुछ समय पहले तक SSMB29 के रूप में जाना जा रहा था। लेकिन अब इसे ग्लोब ट्रॉटर कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 1000 करोड़ रुपए है। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में होंगे और यह 2026 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra ने पीली साड़ी में एक्शन कर मचाया धमाल, लुक देख लोग बोले- OMG!
ऋतिक रोशन के साथ लौट रहीं प्रियंका चोपड़ा?
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ऋतिक रोशन के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' में वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन खुद ऋतिक कर रहे हैं और कुछ समय पहले वे न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा से मिलने भी पहुंचे थे। माना जा रहा है कि इस फिल्म का बजट लगभग 700 करोड़ रुपए हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। 2026 में इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना है।
द ब्लफ (The Bluff)
यह हॉलीवुड की स्वैशबकलर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगी और उनके साथ कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2025 के अंत तक अमेजन प्राइम वीडियो भी रिलीज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra का बचपन का प्यार, किस उम्र में पहली बार बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई थी देसी गर्ल?
जजमेंट डे (Judgement Day)
यह अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन निकोलस स्टिलेर कर रहे हैं। फिल्म में विल फरेल, जैक एफ्रोन, रेजिना हॉल, जिम्मी रेट्रो और बिली एचनेर जैसे कलाकारों के साथ प्रियंका चोपड़ा की भी अहम् भूमिका है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। लेकिन अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
सिटाडेल सीजन 2 (Citadel Season 2)
2023 में इस सीरीज का पहला सीजन आया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का लीड रोल था। जोश एपेलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वील इसके क्रिएटर थे और प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचड मैडेन जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि 2026 में यह दर्शकों को देखने को मिल सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।