Ajay Devgan की Raid 2 ने चौथे दिन की सबसे बड़ी कमाई, कूटे इतने करोड़
अजय देवगन की रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है! चौथे दिन सबसे ज़्यादा कमाई के साथ, फिल्म ने अब तक कुल 70 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Raid 2 Day 4 Box Office Collection : रेड 2 ने अजय देवगन को खुश होने का मौका दिया है। काफी लंबे वक्त से वे हिट की तलाश कर रहे थे। इस साल 2025 की शुरुआत में उनकी आज़ाद डिजास्टर हो गई थी। वहीं रेड 2 ने सारे नुकसान की भरपाई कर दी है।
रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने रिलीज के 4 दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है।
अजय देवगन की एक्शन मूवी ने भारत में बेहतरीन ओपनिंग दर्ज कराते हुए ₹ 19.25 Cr की कमाई की थी।
'रेड 2' को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी ने रिलीज के दूसरे दिन 12 Cr कमाए थे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई वाली इस मूवी ने तीसरे दिन यानि शनिवार 3 मई को 18 करोड़ की कमाई की थी।
रिलीज के चौथे दिन यानि रविवार को रेड 2 ने सबसे बड़ी रकम कमाते हुए 21.25 Cr ( early estimates) कमाए हैं।
रेड 2 ने अपने चौथे दिन की कमाई को मिला कर सभी भाषाओं में लगभग ₹ 70.50 Cr (प्रारंभिक अनुमान) की कमाई की है। ।
रविवार 04 मई 2025 को रेड 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 39.93% रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

