- Home
- Entertainment
- Bollywood
- किस मूवी में रजनीकांत-ऋतिक रोशन ने किया साथ काम, कैसा रहा था इस फिल्म का हाल?
किस मूवी में रजनीकांत-ऋतिक रोशन ने किया साथ काम, कैसा रहा था इस फिल्म का हाल?
Rajinikanth Hrithik Roshan Film Bhagwan Dada: रजनीकांत-ऋतिक रोशन की फिल्म कुली और वॉर 2 शुक्रवार को रिलीज हुई। दोनों सुपरस्टार्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच उस फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।

39 साल पहले आई थी फिल्म भगवान दादा
आपको बता दें कि 39 साल पहले आई फिल्म भगवान दादा में रजनीकांत और ऋतिक रोशन ने साथ में काम किया था। इस क्राइम थ्रिलर मूवी को ऋतिक के नाना जे ओम प्रकाश ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर राकेश रोशन थे। फिल्म 25 अप्रैल 1986 को रिलीज हुई थी।
रजनीकांत की भगवान दादा की स्टार कास्ट
रजनीकांत की फिल्म भगवान दादा में टीना मुनीम, श्रीदेवी, राकेश रोशन, डैनी, दीपिका चिखलिया और परेश रावल लीड रोल में थे। इसमें बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋतिक रोशन नजर आए थे। बता दें कि उस वक्त ऋतिक महज 12 साल के थे। इस फिल्म के पहले उन्होंने कुछ और मूवीज में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था।
क्या थी रजनीकांत की भगवान दादा की कहानी
भगवान दादा में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। उनके कैरेक्टर का नाम भगवान होता है। इसमें दिखाया कि वो गांव से शहर आता है और गुजारा करने के लिए शंभू दादा की गैंग शामिल होता और अपराध की राह पर चल पड़ता है। शंभू, शांति नाम की विधवा का रेप करता है और फिर वो आत्महत्या कर लेती है। उसके बच्चे को भगवान पालता है और खुद को बदलने की कसम खाता है।
डिजास्टर रही थी फिल्म भगवान दादा
डायरेक्टर जे ओम प्रकाश फिल्म भगवान दादा को 80 लाख के बजट में बनाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टार साबित हुई थी। इसने 52 लाख का कलेक्शन किया था। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर की तबीयत बिगड़ जाने से ऋतिक रोशन के पापा ने निर्देशक की कमाल संभाली थी।
ऋतिक रोशन ने शेयर की रजनीकांत के लिए पोस्ट
ऋतिक रोशन ने बचपन में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अब वे उन्हें बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रहे हैं। कुली और वॉर 2 की रिलीज पर ऋतिक पर रजनीकांत के लिए एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा- 'एक एक्टर के तौर पर मैंने अपना पहला कदम आपके साथ रखा था। रजनीकांत सर, आप मेरे पहले गुरु हैं और आज भी मेरे लिए प्रेरणा हैं। स्क्रीन पर आपके 50 साल के जादू के लिए शुभकामनाएं'।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।