रवि दुबे 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari ) और रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor and Ravi Dubey ) संग एक तस्वीर शेयर की है। इसमें तीनों एकदम कूल मूड में दिख रहे हैं।
Ranbir Kapoor and Ravi Dubey In One Frame : रामायण के लक्ष्मण यानि रवि दुबे ने करीब 4 हजार करोड़ की लागत से बनने की लागत से बनने वाली फिल्म 'रामायण' के सेट से एक खास पल शेयर किया है। उन्होंने ऑन-स्क्रीन भाई रणबीर कपूर, जो मूवी में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें निर्देशक नितेश तिवारी भी दिखाई दे रहे हैं। रामायण 2026 की दिवाली पर रिलीज़ होगी।
शूटिंग से शेयर की बीटीएस तस्वीर
यह तस्वीर, जो संभवतः शूटिंग के दौरान ली गई थी, इसमें नितेश तिवारी बीच में खड़े हैं, उनके राइट में रवि दुबे और लेफ्ट साइड रणबीर कपूर खड़े हैं। तीनों ही बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। तीनों ने स्माइल करते हुए पोज दिया। वहीं रवि दुबे ने "लाइफ टाइम की यादगार तस्वीर" बताया है।
तस्वीर शेयर करते हुए रवि दुबे ने लिखा, "राम धैर्य के धनी हैं, महान गुणों वाले हैं और विश्व विजेता हैं। दिग्गज @niteshtiwari22 सर और #ranbirkapoor भाई के साथ।"
रामायण मूवी की स्टार कास्ट
रामायण मूवी ऋषि वाल्मीकि के इसी नाम के महाकाव्य पर बेस्ड है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी देवी सीता, यश राक्षस रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
इससे पहले मेकर ने फिल्म से राम और रावण का लुक शेयर किया था, देखें ये तस्वीर..
4000 करोड़ की लागत से बनेगी रामायण
नितेश तिवारी के डायरेक्शऩ में बनने वाली मूवी 'रामायण' का बजट 4 हजार बताया जा रहा है। इस मूवी के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि माइथोलॉजिकल फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपए पहुंच जाएगा। ये भारत के इतिहास की अब तक की सबसे बड़े बजट वाली मूवी होगी। कथित तौर पर इसे दो पार्ट में बनाया जाएगा। फिल्म एआर रहमान का संगीत होगा। इसके अलावा पूरी फिल्म के हर हिस्से को दुनिया की सबसे बेहतरीन स्टूडियो में डिजाइन किया जा रहा है।
