Ranbir Kapoor की Ramayana में कौन बना लक्ष्मण? क्यों रखा गया लुक सीक्रेट
835 करोड़ की रामायण फिल्म की पहली झलक गुरुवार यानि 3 जुलाई को रिवील किया गया है। इसमें VFX कमाल का है, लेकिन लक्ष्मण यानी रवि दुबे का लुक अभी भी नहीं दिखाया गया है। फैंस बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं!

835 करोड़ की लागत से बनने वाली रामायण मूवी के मेकर ने इसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें ज़बरदस्त व्हीएफएक्स की झलक देखने को मिली है। वहीं इस मूवी में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने अपनी फीलिंग्स बयां की हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर नितेश तिवारी की रामायण की पहली झलक रिलीज की गई है। वहीं दर्शकों को अभी भी इस मूवी में लक्ष्मण के लुक को रिवील किए जाने का इंतजार है।
रामायण में लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे ने प्ले किया है। रामायण की पहली झलक सामने आने के बाद एक्टर ने इस मूवी को लेकर अपनी भवानाएं जताई हैं।
रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा, "यह मेरे लाइफ का सबसे बड़ा सम्मान है कि मैं एक ऐसी कहानी का हिस्सा बन पाया जिसने पीढ़ियों को आकार दिया है।
अपनी पोस्ट में रवि दुबे ने नमित मल्होत्रा के कैप्शन को ही कॉपी किया है, जिसमें कहा गया- रामायण की दुनिया में आपका स्वागत है, जो राम बनाम रावण की अमर कहानी है। इस रास्ते पर चलने और इसे आप सभी के साथ शेयर करने के लिए आभारी हूं। आइए इस पल का जश्न मनाएँ और साथ मिलकर @worldoframayana में कदम रखें। हमारा सच। हमारा इतिहास।"
लक्ष्मण के रूप में रवि के लुक को अभी तक सीक्रेट रखा गया है, जिससे फैंस में एक्साइटमेंट और क्यूरोसिटी बरकरार है।
सोशल मीडिया पर भगवान राम के सबसे प्रिय छोटे भाई लक्ष्मण जो इस कहानी में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पात्र हैं, उनके लुक पर चर्चा हो रही है।
एक फैंस ने रवि दुबे की पोस्ट पर पूछा, "लक्ष्मण का चेहरा कब सामने आएगा"। वहीं दूसरे ने कहा, "आपको प्रभु लक्ष्मण जी के रूप में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता"। वहीं तीसरे ने कमेंट किया, "दुनिया आपको देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती"। "मैं यह फिल्म सिर्फ़ आपके लिए देखने जा रहा हूँ रवि भाई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

