- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Diwali Party में नोरा फतेही ने बिखेरा जलवा, GF संग दिखे ऋतिक रोशन, देखें 8 Photos
Diwali Party में नोरा फतेही ने बिखेरा जलवा, GF संग दिखे ऋतिक रोशन, देखें 8 Photos
दीवाली नजदीक है और बॉलीवुड में सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। बीती रात प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दीवाली पार्टी दी थी। उनकी पार्टी बॉलीवुड सितारों से रोशन नजर आईं। पार्टी में ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ तो पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर भी नजर आए।

फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी
बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में नोरा फतेही का जलवा देखने को मिला। इस मौके पर ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पोज देते नजर आए। वहीं, पूजा हेगड़े भी ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
आकांक्षा रंजन - नरगिस फाखरी का लुक
आकांक्षा रंजन भी प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की आउटफिट कैरी कर रखी थी। वहीं, नरगिस फाखरी नेट का शानदार लहंगे पहने दिखीं।
ये भी पढ़ें... Diwali Party: सारा-करीना ने लूटी महफिल, बेटी संग काजोल ने दिखाया जलवा- देखें 10 PHOTOS
साड़ी में कृति खरबंदा-मानुषी छिल्लर
कृति खरबंदा और मानुषी छिल्लर भी प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में स्पॉट हुईं। दोनों ही साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
मृणाल ठाकुर- पश्मीना रोशन
रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर डार्क नीले रंग की सिल्क का साड़ी कैरी दिए नजर आईं। वहीं, पश्मीना रोशन लाइट कलर का जरी वर्क वाला लहंगे में दिखीं।
सलमान खान के बहन-बहनोई
रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में सलमान खान की बहन अर्पिता खान पति आयुष शर्मा के साथ पोज देती नजर आईं। इस मौके पर अलवीरा भी पति अतुल अग्निहोत्री संग स्पॉट हुईं।
पत्नी के साथ रितेश देशमुख दिखे स्टाइलिश
रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ ट्रेडिशन लुक में नजर आए। वहीं, डायरेक्टर कबीर खान भी पत्नी मिनी माथुर संग पोज देते दिखे।
गोविंदा की पत्नी की अदाएं
रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में अरशद वारसी पत्नी के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए। वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी अदाएं दिखाती नजर आईं।
सोनाक्षी सिन्हा पति के साथ
सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ रमेश तौरानी की दीवाली पार्टी में नजर आईं। दोनों मस्ती के मूड में दिखे। उनके साथ सोहेल और अरबाज खान के बेटों ने पोज दिए।
ये भी पढ़ें... Fashion Gala में दिखी हसीनाओं की कातिलाना अदाएं, SRK की बेटी सब पर भारी, देखें 8 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।