- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रणबीर कपूर की 10 रिजेक्ट फिल्मों में काम कर चमके 5 हीरो, 6 ने बनाया रणवीर सिंह को स्टार
रणबीर कपूर की 10 रिजेक्ट फिल्मों में काम कर चमके 5 हीरो, 6 ने बनाया रणवीर सिंह को स्टार
रणबीर कपूर 43 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में ऋषि कपूर और नीतू सिंह के यहां हुआ था। बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले रणबीर ने अपना करियर संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरू किया था।

रणबीर कपूर ने रिजेक्ट की फिल्में
रणबीर कपूर अपने करियर की शुरुआत फिल्म सावरियां से की थी। इसमें उनकी हीरोइन सोनम कपूर थी। आपको बता दें कि रणबीर यूं तो कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन कुछ हिट फिल्में ऐसी भी हैं, जो उन्होंने ठुकरा दी और इन्हीं में काम कर कुछ हीरोज की किस्मत चमक गई। आइए, जानते हैं उनकी रिजेक्ट की फिल्मों का बारे में...
फिल्म बैंड बाजा बारात
2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए मेकर्स की पहली पसंद रणबीर कपूर थे। हालांकि, किसी कारण से उन्होंने मूवी रिजेक्ट कर दी। फिर डायरेक्टर मनीष शर्मा की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने काम किया। 15 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 96 करोड़ कमाए थे। ये सुपरहिट रही थी।
फिल्म देली बेली
2011 में आई फिल्म देली बेली रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि, उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। फिर इमरान खान ने इसमें काम किया। डायरेक्टर अभिनय देव की इस फिल्म का बजट 23 करोड़ था और इसने 87.60 करोड़ कमाए थे। फिल्म हिट रही थी।
ये भी पढ़ें... इन 6 अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर, लिस्ट में चार तो सिर्फ सीक्वल ही
फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
2011 में आई डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन वाला रोल पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुआ था। उन्होंने बिजी शेड्यूल की वजह से फिल्म ठुकरा दी। 45 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 153 करोड़ कमाए थे। फिल्म हिट रही।
फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के लिए पहली पसंद रणबीर कपूर थे। हालांकि, उन्हें मूवी की कहानी पसंद नहीं आई। फिर रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया। 88 करोड़ की मूवी ने 201.4 करोड़ कमाए थे। फिल्म 2013 में आई थी। फिल्म सुपरहिट रही।
फिल्म 2 स्टेट्स
2014 में आई डायरेक्टर अभिषेक वर्मन की फिल्म 2 स्टेट्स में अर्जुन कपूर से पहले रणबीर कपूर को लेने की प्लानिंग थी। हालांकि, दूसरी फिल्मों की शूटिंग में बिजी होने के कारण उन्होंने काम करने से मान कर दिया। 45 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 175 करोड़ कमाए थे। फिल्म हिट रही।
फिल्म बैंग बैंग
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनन्द की फिल्म बैंग बैंग के मेकर्स मूवी में रणबीर कपूर को लेना चाहते थे। उनके रिजेक्ट करने के बाद इसमें ऋतिक रोशन ने काम किया। 140 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 332.43 करोड़ कमाए थे। ये हिट रही थी। फिल्म 2014 में आई थी।
फिल्म दिलवाले
2015 में आई डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में वरुण धवन वाला रोल पहले रणबीर कपूर के पास गया था। वे सेकंड लीड नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। 165 करोड़ की इस फिल्म ने 376.85 करोड़ कमाए थे। ये हिट रही थी।
फिल्म दिल धड़कने दो
2015 में आई डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो के लिए पहली पसंद रणबीर कपूर थे। बिजी शेड्यूल के कारण वे इसमें काम नहीं कर पाए। रणवीर सिंह की इस फिल्म का बजट 55 करोड़ था और इसने 144 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म हिट रही थी।
ये भी पढ़ें... रणबीर कपूर की वो 7 FLOP मूवी, जिन्हें देख दर्शकों ने पकड़ा माथा, BO पर भी हुआ था बुरा हुआ हाल
फिल्म बेफिक्रे
डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे 2016 में आई थी। इसके लिए पहले रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया था। हालांकि, उन्हें कहानी पसंद नहीं आई और इसे रिजेक्ट कर दिया। फिर रणवीर सिंह ने इसमें काम किया। 70 के बजट वाली फिल्म ने 103 करोड़ कमाए थे। फिल्म ठीकठाक रही थी।
फिल्म गली बॉय
डायरेक्टर जोया अख्तर ने फिल्म गली बॉय के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया था, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। 2019 में आई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म का बजट 60 करोड़ था और इसने 238.16 करोड़ कमाए थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।