- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इन 6 अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर, लिस्ट में चार तो सिर्फ सीक्वल ही
इन 6 अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर, लिस्ट में चार तो सिर्फ सीक्वल ही
रणबीर कपूर आखिरी बार आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके बाद रणबीर के कई सुपरहिट प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं। ऐसे में आइए उनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट देखते हैं।

लव एंड वॉर
फिल्म 'लव एंड वॉर' को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे।
रामायण पार्ट 1 और पार्ट 2
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1 और 2' में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगें। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 और दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा।
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। वहीं अब इसका दूसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आएंगे।
एनिमल पार्क
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं अब इसका सीक्वल बनने जा रहा है। हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
धूम 4
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरहिट फिल्म 'धूम' के चौथे पार्ट में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इस समय इस फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

