रणदीप हुड्डा ने अपनी मां और बहन के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय सिनेमा, OTT प्लेटफॉर्म और स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की।
Randeep Hooda met PM Modi: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणदीप हुड्डा इस समय फिल्म 'जाट' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच रणदीप ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी मां आशा हुड्डा और बहन अंजलि हुड्डा भी उनके साथ मौजूद थीं। अब इस मुलाकात की तस्वीरों को रणदीप ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि, इस दौरान रणदीप की पत्नी लिन लैशराम कहीं नजर नहीं आईं, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। बता दें रणदीप और लिन की शादी साल 2023 नवंबर में मणिपुर में हुई थी।
रणदीप हुड्डा ने PM मोदी के साथ शेयर की तस्वीरें
भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात थी। हमारे महान देश के भविष्य के बारे में उनके विचार, ज्ञान और भविष्य को लेकर उनकी सोच हमें हमेशा प्रेरित करता है। जब उन्होंने पीठ थपथपाई तो मुझे अपने क्षेत्र में और भी बेहतर काम करने के साथ देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा मिली। हमने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के बारे में बात की। इसके साथ ही हमने फिल्मों में सच्ची कहानियों की ताकत और भारत सरकार के नए OTT (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म वेव्स (WAVES) पर भी चर्चा की। यह ग्लोबल लेवल पर भारतीय आवाज को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मेरी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा भी साथ थे। यह पल हमारे परिवार के लिए गौरवपूर्ण था। इन दोनों ने भी प्रधानमंत्री की कुछ स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं जैसे- फिट इंडिया मूवमेंट, पोषण अभियान, खेलो इंडिया के बारे में अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में खाने में तेल का कम उपयोग और ओबेसिटी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि ओबेसिटी से निपटना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी जी की इन बातों पर कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया था।
रणदीप की फिल्म ने की इतनी कमाई
फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ-साथ राम्या कृष्णन, रेगेना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, जगपति बाबू, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी रविशंकर और बब्लू पृथ्वीराज लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ था। वहीं इसने 11 दिनों में कुल 75 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो की लागत का महज 67 फीसदी ही है। अब देखना खास होगा कि यह अपने बजट को वसूलने में कितनी कामयाब होती है। वहीं फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में 'जाट 2' की घोषणा की है। इस फिल्म के सीक्वल में सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की वापसी होगी।









