- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar Box Office Day 8: रणवीर सिंह की मूवी ने की ताबड़तोड़ कमाई, देखें टोटल कलेक्शन
Dhurandhar Box Office Day 8: रणवीर सिंह की मूवी ने की ताबड़तोड़ कमाई, देखें टोटल कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार कर लिया है। वहीं इसने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसने 8 दिनों में कितना कलेक्शन किया है।

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवें दिन 27 करोड़, छठे दिन 27 करोड़ रुपए और सातवें दिन 29.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
वहीं आठवें दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। इसने आठवें दिन 19.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऐसे में आठ दिनों में इस फिल्म ने कुल 227.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
इसके अलावा अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म ने 7 दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
आपको बता दें 'धुरंधर' सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक अंडरकवर जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल , संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, सारा अर्जुन और आर. माधवन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

