- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar में रणवीर सिंह को कितनी फीस मिली? जानें बाकी 5 स्टार्स को क्या मिला?
Dhurandhar में रणवीर सिंह को कितनी फीस मिली? जानें बाकी 5 स्टार्स को क्या मिला?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 280 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टार कास्ट को कितनी फीस मिली है।

रणवीर सिंह
आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड एक्टर के तौर पर नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए 30-50 करोड़ रुपए फीस मिली है।
संजय दत्त
'धुरंधर' में संजय दत्त अहम रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 8-10 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है।
अक्षय खन्ना
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना खूंखार अंदाज में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने उन्हें 2.50-3.00 करोड़ रुपए सैलरी दी है।
आर माधवन
आर माधवन इस फिल्म में एक रणनीतिकार की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उन्हें 9 करोड़ रुपए मिले हैं।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल फिल्म में एक्शन भरे अंदाज में दिखाई देंगे। इसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए फीस मिली मिली है।
सारा अर्जुन
सारा अर्जुन इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इसके लिए उन्हें मेकर्स ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

